भारतीय राजनयिक ने कहा, 'मेक इन इंडिया' संरक्षणवादी कदम नहीं

Webdunia
गुरुवार, 1 मार्च 2018 (17:16 IST)
वॉशिंगटन। 'मेक इन इंडिया' अकेले चलने या संरक्षणवादी कदम नहीं है, बल्कि यह वैश्विक मूल्य श्रृंखला में शामिल होने का तरीका है। एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक ने गुरुवार को यह बात कही।


अमेरिका में भारतीय दूतावास में आर्थिक मामलों के प्रमुख अरुणिष चावला ने कहा कि शहर में जो एक बड़ी खबर चल रही है कि क्या भारत संरक्षणवाद की ओर लौट रहा है? स्पष्ट रूप से इसका जवाब है- नहीं। वॉशिंगटन में भारत-अमेरिका संबंधों पर एक पैनल चर्चा में चावला ने कहा कि भारत ने विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सावधानी के साथ एक रणनीति अपनाई है जिसे 'मेक इन इंडिया' नाम दिया गया है।

हम 'मेड इन इंडिया' से 'मेक इन इंडिया' की ओर गए हैं। 'मेक इन इंडिया' एक अलग-थलग करने वाली रणनीति नहीं है। यह संरक्षणवाद की नीति भी नहीं है। यह आंख मूंदकर आयात का विकल्प तैयार करने के रास्ते पर चलने वाली नीति भी नहीं है। यह वैश्विक मूल्य श्रृंखला में शामिल होने की नीति हैं। उन्होंने कहा कि बड़े आकार की अर्थव्यवस्था के लिए बाजार के बड़े आकार का लाभ लेना जरूरी है।

चावला ने कहा कि भारत, अमेरिकी कंपनियों के लिए काफी अवसर पेश करता है तथा अमेरिकी कंपनियों का स्वागत है, भारत में उन्हें प्यार मिलता है, सम्मान मिलता है। उनके व्यवहार का सम्मान किया जाता है, भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में वे बेहतर स्थिति में हैं। चावला ने कहा कि भारत द्विपक्षीय व्यापार में फासले को कम करने के लिए कदम उठा रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terror Attack : इस्लाम बेगुनाह के कत्ल की इजाजत नहीं देता, मौलाना अरशद मदनी ने पाकिस्तानी को लगाई लताड़

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग करेंगे रूस की यात्रा, विक्ट्री डे परेड में होंगे शामिल, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Indore Weather News: इंदौर में अचानक बदला मौसम, आंधी के साथ तेज बारिश, कई जगह गिरे ओले

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

ECI ला रहा Super App, एक ही जगह मिलेगी 40 ऐप्स की सर्विस

अगला लेख
More