भारत के विकास में यह है सबसे बड़ी चुनौती

Webdunia
बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (13:36 IST)
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के एक सत्र के दौरान कहा कि अनियोजित शहरीकरण और प्रवास के कारण मूलभूत सेवाएं मुहैया कराने तथा जीवन-यापन के हालातों में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सत्र के दौरान भारत ने सतत/धारणीय शहरों और लोगों के एक से दूसरे स्थान पर जाकर बसने के मुद्दों पर व्यापक दृष्टिकोण रखने का आह्वान किया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव पौलोमी त्रिपाठी ने 'जनसंख्सा एवं विकास आयोग' के 51वें सत्र में मंगलवार को यहां कहा कि दुनिया की आबादी का आधा से अधिक हिस्सा शहरी इलाकों में रहता है और 2050 तक इसके दो-तिहाई स्तर को पार कर जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि मानव इतिहास में आज से पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में लोग अपने मातृदेश या मूल स्थान से बाहर नहीं रहे। इन अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों में से अधिकांश शहरी इलाके में रहते हैं और काम करते हैं। पूंजी, प्रौद्योगिकी, वस्तु एवं सेवाओं और लोगों की गतिशीलता भूमंडलीकरण के इस युग की विशेषताएं परिभाषित कर रही हैं।
 
'धारणीय शहर, मानव गतिशीलता और अंतरराष्ट्रीय प्रवास' विषय पर आयोजित सत्र में उन्होंने कहा कि इसलिए शहरीकरण अर्थव्यवस्था और समाज के लिए एक परिवर्तनकारी प्रक्रिया है। पौलोमी ने कहा कि स्थायी शहरों और मानव गतिशीलता के मुद्दों से निपटने के लिए एक व्यापक और संतुलित दृष्टिकोण की जरूरत है।
 
उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रवास के कारण शहरी इलाकों में नए विचार, ऊर्जा और सांस्कृतिक विविधता आती है जबकि अनियोजित शहरीकरण और प्रवास के कारण सेवा मुहैया कराने और रहने की स्थितियों में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि समस्या तब ज्यादा गंभीर होती है, अगर प्रवास अलगाव के उच्च स्तरों पर होती है और मेजबान समुदाय के पास उसे समायोजित करने की समस्या होती है।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More