biodatamaker

SCO सम्मेलन में इमरान खान की हरकतों का दुनियाभर में उड़ा मजाक

Webdunia
शनिवार, 15 जून 2019 (07:00 IST)
बिश्केक (किर्गिस्तान)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शंघाई सहयोग सम्मेलन (SCO) में जो हरकतें कीं, उसका पूरी दुनिया में खासा मजाक उड़ाया जा रहा है। इमरान के व्यवहार पर सोशल मीडिया पर लोग चटखारे लेकर कमेंट्‍स कर रहे हैं। खुद पाकिस्तान में भी उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है, क्योंकि वे इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर शिष्टाचार तक भूल गए थे।
 
गुरुवार को एससीओ सम्मेलन का शुभारंभ था और इस दौरान समिट हॉल में नरेंद्र मोदी, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन समेत तमाम नेताओं का परिचय दिया गया और फिर सभी ने क्रमानुसार हॉल में प्रवेश किया। परंपरा के अनुसार सभी नेताओं के आगमन पर उपस्थित लोग खड़े थे। इमरान खान आए और आखिरी पंक्ति में कुर्सी पर बैठ गए। 
 
इमरान खान को या तो परंपरा की जानकारी नहीं थी या फिर वे जान-बूझकर ऐसा कर रहे थे। कुछ वक्त बाद समिट हॉल में वे अपने हाथ में माला जपते नजर आए। उनकी यह अशिष्टता कैमरों में कैद हो गई और वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की पत्रकार शमा जुनेजो ने ट्‍वीट किया कि इमरान ने एससीओ में एक बार फिर देश को नीचा दिखाया। जब बड़े नेता खड़े थे तो वे बैठे रहे। चंद सेकंड के लिए सिर्फ तब खड़े हुए, जब उनका नाम लिया गया। इसके बाद वे फिर बैठ गए।
 
शुक्रवार को जब सभी नेताओं को लाल कारपेट से गुजरकर हॉल में पहुंचना था, वहां भी इमरान की भद पिटी। असल में कार से उतरने के बाद उनके हाथों में कागजों के रूप में कुछ नोट्‍स थे। वे नोट्‍स लेकर ही हॉल में जाने लगे तभी उनके देश के एक अधिकारी ने उनसे ये नोट्‍स ले लिए ताकि वे सम्मान के साथ हॉल में प्रवेश कर सकें।
 
18 अगस्त 2018 को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री बने इमरान खान इतने विचलित थे कि फोटो सेशन में खुद को कहां खड़े रखना है, यह तक भूल गए। उन्हें पुतिन के पास खड़े होना था लेकिन वे कोने में जाने लगे। तभी उन्हें उचित स्थान का खयाल आया। यही नहीं, अंत में ग्रुप फोटो में सभी नेताओं ने विक्ट्री का साइन बनाते हुए फोटो खिंचवाया लेकिन इमरान ने हाथ नीचे ही रखे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख