Publish Date: Fri, 14 Jun 2019 (23:18 IST)
Updated Date: Fri, 14 Jun 2019 (23:32 IST)
मैनचेस्टर। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप के बहुचर्चित मुकाबले के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी के वीडियो देखकर तैयारी कर रहे हैं। बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत में 63 रन बनाए थे।
उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि मैंने कोहली की बल्लेबाजी देखी है कि वे विभिन्न हालात में कैसा खेलते हैं। मैं उन्हें देखकर काफी कुछ सीखने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भारत के लिए उन्होंने कई विजयी पारियां खेली हैं। मैं भी पाकिस्तान के लिए वही करना चाहता हूं।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम 2 साल पहले भारत पर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली जीत से प्रेरणा लेगी। बाबर ने कहा कि वह जीत हमेशा हमारे जेहन में रहेगी और उससे बड़ी प्रेरणा क्या होगी? हम इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह काफी रोमांचक होगा और पूरी दुनिया की नजरें इस पर लगी होंगी। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Fri, 14 Jun 2019 (23:18 IST)
Updated Date: Fri, 14 Jun 2019 (23:32 IST)