सौर मंडल का एक मात्र ग्रह जहां उल्टी दिशा से चलती है हवा

Webdunia
बुधवार, 24 जनवरी 2018 (17:53 IST)
टोरांटो । कनाडा के खगोल शास्त्रियों ने पृथ्वी से 930 प्रकाश वर्ष दूर गैसीय एक्सोप्लैनेट (सौरमंडल के बाहर के गैसों से भरे ग्रहों) पर एक विचित्र ग्रह की खोज की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सौर मंडल का एक मात्र ऐसा ग्रह जहां हवा उल्टी दिशा से चलती है। वैज्ञानिकों के लिए यह ग्रह एक पहेली बन गया है। 
 
सौर मंडल के इस ग्रह से जुड़े रहस्यों को सुलझाना दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। दरअसल, वैज्ञानिकों के अनुसार सौर मंडल में यह ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां अन्य ग्रहों से उलट, हवा विपरीत दिशा से चलती है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह का नाम 'हॉट जुपिटर' रखा है। 
 
कनाडा के खगोल शास्त्रियों ने पृथ्वी से 930 प्रकाश वर्ष दूर गैसीय एक्सोप्लैनेट (सौरमंडल के बाहर के गैसों से भरे ग्रहों) पर इस ग्रह की खोज की है। यह खोज सौर मंडल के बाहर पाए जाने वाले ऐसे ग्रहों के प्रति वैज्ञानिकों की समझ को चुनौती दे रही है। मैकगिल के एक वैज्ञानिक निकोलस कोवान के अनुसार हमने पहले नौ अन्य गर्म बृहस्पतियों का अध्ययन किया है, विशालकाय ग्रह जो अपने तारों के करीब परिक्रमा करता है।  
 
उनका कहना है कि इसके हर ग्रह पर पूर्व की ओर से हवाएं चलती थीं। यह एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां हवाएं उलटी दिशा से चलती हैं। वैज्ञानिक इसकी वजहों का अध्ययन कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ग्रह के अध्ययन से हॉट जुपिटर के तारों का चक्कर लगाने की प्रक्रिया को अधिक समझने में मदद मिलेगी। 
 
गौरतलब है कि सीओआरओटी-2बी ग्रह की खोज एक दशक पहले फ्रांस के नेतृत्व वाले अंतरिक्ष निगरानी मिशन ने की थी। 'हॉट जुपिटर' पर उलटी दिशा से चलने वाले हवा का खुलासा 'नेचर एस्ट्रोनॉमी' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान में जनाजों में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी और बैटरी फट रहे, 20 मौतें, 450 घायल

फोन की जगह पेजर क्यों इस्तेमाल करता है हिज्बुल्लाह

Weather Updates: 300 गांव डूबे, बिहार में 274 स्कूलें बंद, UP समेत देशभर के राज्यों में बाढ़

US President Election 2024: क्यों ट्रंप पर भारी पड़ रहीं कमला हैरिस, सर्वे का सच

क्या है इजराइल की यूनिट-8200 जिसने लेबनान में बिछा दीं लाशें ही लाशें?

अगला लेख
More