दुबई में भारी बारिश, बाढ़ में डूबे शहर के कई हिस्‍से

Webdunia
सोमवार, 13 जनवरी 2020 (22:59 IST)
दुबई। दुबई में मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गई है और पिछले 3 दिनों से मकान एवं सड़कों पर गाड़ियां पानी में डूब गई हैं एवं कई लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। शहर के कई हिस्से गहरे पानी में डूब गए हैं।

'गल्फ न्यूज' की खबर है कि 2 अलग-अलग घटनाओं में दुबई पुलिस ने अमीरात की एक महिला और एक एशियाई व्यक्ति को बचाया। दोनों पानी से भरी सड़कों पर फंसे हुए थे। फेस्टिवल सिटी के समीप एक महिला को सुरंग से निकाला गया। उसकी गाड़ी खराब हो गई थी। उसे खिड़की के रास्ते निकाला गया, क्योंकि गाड़ी का दरवाजा फंस गया था और वह नहीं खुला।

एक अन्य घटना में दुबई इंटरनेशनल सिटी में एक एशियाई व्यक्ति को बचाया गया। उसकी गाड़ी बाढ़ में डूबी सड़क पर फंस गई थी। इंटरनेशनल सिटी में रहने वाली भारतीय महिला आशा मनोहरन ने बताया कि इलाके में बाढ़ आ जाने के कारण वह शुक्रवार से अपने घर में फंसी है।

उसने कहा, मैं खरीददारी करने ड्रैगन मार्ट गई। शुक्रवार देर शाम मैं लौटी। उसके बाद से मैं घर से बाहर बिलकुल नहीं निकल पाई हूं। उसने कहा कि उसकी कार शुक्रवार शाम से ही गहरे पानी में फंसी हुई है।

पूरे दुबई में पिछले 3 दिनों में भारी वर्षा हुई है और शहर के कई हिस्से गहरे पानी में डूब गए हैं। अबूधाबी और शारजाह जैसे अन्य शहरों में भी भारी वर्षा हुई है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में पीएम मोदी ने दी 6 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, 4 राज्यों को फायदा

शिंदे के सियासी गुरु दिघे की तस्वीर के सामने पैसों की बरसात, 2 शिवसेना पदाधिकारी बर्खास्त

वंशवाद की बेल, कई नेताओं के बच्‍चे भी हैं कश्‍मीर के चुनाव मैदान में

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, देवास से खाटू श्याम मंदिर जाते समय 6 श्रद्धालुओं की मौत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दी दिवस पर की बड़ी घोषणा

अगला लेख
More