Hanuman Chalisa

सार्जेंट की पत्नी को हॉट कहा, जनरल बर्खास्त

Webdunia
सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (19:09 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में सेना के एक दो सितारा जनरल को एक सैनिक की पत्नी को अभद्र संदेश भेजने के मामले में बर्खास्त कर दिया। इटली में तैनात इस सैनिक की पत्नी को जनरल ने 'हॉटी' कहकर संबोधित किया था।
 
यूएसए दुडे में प्रकाशित एक समाचार के मुताबिक मेजर जनरल जोसेफ हैरिंगटन पिछले माह तक यूरोप में अपनी पोस्ट से अफ्रीका में सेना को कमांड करते रहे हैं। पहले यह मामला समाचार पत्र में आया था जिसमें फेसबुक संदेशों की जानकारी दी गई थी। इस घटना के बाद इंस्पेक्टर जनरल की जांच हुई। इसके बाद हैरिंगटन को निलंबित किया गया और अब उन्हें उनके पद से हटाया गया है।   
 
एक बयान में सेना के प्रवक्ता सेना कर्नल पैट्रिक सीबर ने कहा कि उनकी कमांड करने की क्षमता में विश्वास की कमी को देखते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। एक एनलिस्टेड सैनिक की पत्नी को लेकर आरोपों को लेकर सेना पहले से ही जांच कर रही थी। लेकिन चूंकि जांच अभी भी जारी है इसलिए इस मामले पर हम कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं कर सकते हैं।
 
हैरिंगटन को हटाया जाना एक ऐसे अधिकारी के कैरियर की हत्या साबित हो सकती है, जिनका भविष्य बहुत ही उज्जवल समझा जा रहा था। उनसे पहले भी कई जनरल सेक्स स्केडल्स में फंसे पाए गए हैं। हैरिंगटन को जांच पूरी होने तक फिर से पदस्थ किया जा सकता है।
 
ऐकिन बाद में एक बोर्ड ऑफ ऑफीसर्स यह तय करेगी कि उन्होंने किस रैंक पर संतोषजनक तरीके से काम किया। विदित हो कि अमेरिका में सेनाअधिकारियों को लेकर यौन अपराधों पर आमतौर पर कड़ी कार्रवाई की जाती है।  

सम्बंधित जानकारी

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

अयोध्या ​राम मंदिर में नई समस्या! 23 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक...मंत्रियों के बच्चे पढ़ रहे विदेश में! भारत में पेपर लीक का कोहराम, सोशल मीडिया पर फूटा छात्रों का गुस्सा!

अमेरिकी नागरिकता के पक्ष में फैसले से क्यों खुश हैं भारतीय

अगला लेख