suvichar

फेसबुक और गूगल कर रही है उपयोगकर्ताओं के साथ चालाकी

Webdunia
बुधवार, 27 जून 2018 (16:21 IST)
ओस्लो। एक सरकारी अध्ययन में कहा गया है कि यूरोपीय संघ का एक नया कानून होने के बावजूद सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक तथा सर्च इंजन गूगल हेरफेर और चालाकी दिखाते हुए अपने उपयोगकर्ताओं से उनकी निजी सूचनाएं देने पर जोर दे रही हैं।


नॉर्वेजियन कंज्यूमर काउंसिल ने अपने अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है। इसके अनुसार, ये कंपनियां उपयोगकर्ताओं को सीमित डिफॉल्ट विकल्प ही उपलब्ध करवा रही हैं, जबकि यूरोपीय संघ (ईयू) के नए डेटा संरक्षण नियमों में डेटा गोपनीयता के बारे में उपयोक्ता को अधिक नियंत्रण व विकल्प देने का प्रावधान किया गया है।

काउंसिल का कहना है कि इन अमेरिकी कंपनियों की गोपनीयता संबंधी संशोधित नीति सामान्य डेटा संरक्षण नियमन (जीडीपीआर) के भी प्रतिकूल है। जीडीपीआर में भी यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि निजी सूचना साझी करते समय उपयोक्ताओं को क्या विकल्प दिए गए हैं।
काउंसिल के निदेशक (डिजिटल सेवा) फिन मिरस्टेड ने कहा कि ये कंपनियां हमें अपनी ही निजी जानकारी साझा करने के लिए एक तरह से चालाकी दिखाते हुए उलझाती हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों का व्यवहार दर्शाता है कि उनमें उपयोक्ताओं के लिए सम्मान कम है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

बंगाल चुनाव से पहले नितिन नवीन का बड़ा दांव, लिएंडर पेस BJP में शामिल, TMC को लगा झटका

तृणमूल से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ओलंपिक पदक विजेता टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

MP-UP Sahyog Sammelan:साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, सीएम डॉ. यादव ने कहा- एमपी में निवेश की अनंत संभावनाएं

अगला लेख