Publish Date: Sun, 24 Jun 2018 (23:47 IST)
Updated Date: Sun, 24 Jun 2018 (23:52 IST)
फेसबुक ने यूजर्स के लिए नया फीचर लांच किया है। 'योर टाइम ऑन फेसबुक' नाम के इस फीचर के जरिए यह पता चल जाएगा कि यूजर्स ने कितना टाइम फेसबुक पर हफ्ते में हर दिन गुजारा है। इसके साथ ही आप रोजाना औसतन कितना वक्त फेसबुक पर गुजारते हैं, इसकी जानकारी भी मिलेगी।
खबरों के अनुसार नए फीचर के जरिए यूजर्स को यह ऑप्शन मिलेगा कि वे रोजाना फेसबुक पर गुजारे जाने वाले टाइम को सीमित कर सकें। अगर आप फेसबुक पर तय समय से ज्यादा वक्त बिताते हैं तो यह आपको अलर्ट भी करेगा। इसके अलावा यूजर्स को अपने फेसबुक नोटिफिकेशंस को मैनेज करने के लिए एक लिंक भी मिलेगी।
इससे पहले एपल और गूगल जैसी कंपनियां भी ऐसे फीचर ला चुकी हैं जिससे लोग कम्प्यूटर्स और स्मार्टफोन्स पर गुजारे जाने वाले अपने वक्त को कंट्रोल कर सकें। रिपोर्ट के अनुसार 'यह सेल्फ मॉनिटरिंग फीचर काफी महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि पहले ही iOS और एंड्राइड अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे फीचर्स लांच कर रहे हैं जिससे आपको पता चल जाएगा कि किस एप पर आप कितना वक्त गुजार रहे हैं और इस फीचर के जरिए आप अपनी टाइम लिमिट निर्धारित कर सकते हैं।'
रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक ने कहा है कि यह फीचर अभी डिवेलप किया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि सभी यूजर्स के लिए यह कब लांच होगा।