एलिजाबेथ बोर्न होंगी फ्रांस की नई प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति मैक्रों ने की घोषणा

France
Webdunia
सोमवार, 16 मई 2022 (23:16 IST)
पेरिस। एलिजाबेथ बोर्न को सोमवार को फ्रांस की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। देश में इस पद पर आसीन होने वाली वे दूसरी महिला हो गई हैं।

फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्तेक्स ने पिछले महीने इमैनुएल मैक्रों के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपेक्षित कदम के तहत सोमवार को इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद बोर्न (61) को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

मैक्रों और बोर्न द्वारा आगामी दिनों में पूर्ण सरकार को नियुक्त किए जाने की संभावना है। बोर्न, फ्रांस की प्रधानमंत्री बनने वाली दूसरी महिला हैं।

उनसे पहले एडिथ क्रेसन ने 1991-1992 में प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। बोर्न 2020 से मैक्रों की पूर्ववर्ती सरकार में श्रममंत्री थीं। इससे पहले वह परिवहन मंत्री भी रह चुकी हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

पुंछ में स्कूल बच्चों से मिले राहुल गांधी, जानिए क्या कहा?

भारत की आतंकवादरोधी कूटनीति को मजबूत करने के लिए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बहरीन

कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, फिर यह किस तरह का विकसित भारत होगा?

LIVE: पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी हमले के पीड़ितों से कर रहे मुलाकात

झारखंड में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 10 और 5 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर

अगला लेख