भूकंप से थर्राया न्यूजीलैंड, सुनामी की चेतावनी

Webdunia
रविवार, 16 जून 2019 (08:55 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरपूर्व में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह के पास रविवार को 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद अधिकारियों ने कुछ देर के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की।
 
न्यूजीलैंड नागरिक सुरक्षा संगठन ने भूकंप आने के बाद शुरुआती मिनटों के लिए तटों, बंदरगाहों और छोटी नौकाओं के लिए खतरे की चेतावनी जारी की थी, लेकिन आठ मिनट बाद इस चेतावनी को वापस ले लिया। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गई, मगर अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बाद में इसकी तीव्रता 7.2 बताई।
 
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के इलाकों के लिए जारी सुनामी की चेतावनी वापस ले ली, मगर कहा कि जहां भूकंप आया है उसके आसपास के तटीय इलाकों के समंदर में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है।
 
भूकंप सुबह 10 बजकर 55 मिनट (भारतीय मानक समयानुसार तड़के चार बजकर 25 मिनट) पर आया था और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

अगला लेख
More