Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पनामा में 6.1 तीव्रता का भूकंप, इमारतों और मकानों को नुकसान

Advertiesment
Panama
पनामा सिटी। पनामा में रविवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस वजह से इमारतों और मकानों को नुकसान पहुंचा है और कम से कम 5 लोग जख्मी हुए हैं।
 
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र देश के पश्चिमी हिस्से में कोस्टारिका सीमा के पास 37 किलोमीटर की गहराई में था। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा प्रणाली ने कहा कि भूकंप की वजह से 4 मकानों को नुकसान पहुंचा और 5 लोग जख्मी हुए हैं।
 
राष्ट्रपति जुआन कार्लोस वरेला ने पहले ट्वीट किया था कि प्यर्टो आर्मुलेस में सिर्फ 1 व्यक्ति घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि मकानों और कारोबारी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा प्रणाली ने कहा कि 2 क्षतिग्रस्त घर गिर गए हैं। बहरहाल, प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुष्कर्म के मामले पर कश्मीर में बवाल, हिंसा में दर्जनों सुरक्षाकर्मी जख्मी, कई इलाकों में कफर्यू