चीन में शाकाहार का चलन बढ़ा

Webdunia
रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (21:41 IST)
बीजिंग। चीन में शाका​हारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और जगह जगह शाकाहारी भोजनालय दिखने लगे हैं। यह बदलाव चीनी लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरुकता के बीच मांसाहार को त्यागने के चलते हुआ है। चीन दुनिया में चिकन, मटन व बीफ जैसे मांसाहारी व्यंजनों का सबसे बड़ा बाजार है।


जनसंख्या के लिहाज से वह दुनिया का सबसे बड़ा देश है। हांगकांग के साउथ चाइना मोर्निंग पोस्ट में एक खबर के अनुसार चीन के रेस्त्रां उद्योग में ऐसे उद्यमियों की संख्या लगातार बढ़ी है, जो कि स्वस्थ भोजन की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहते हैं।

यहां स्वस्थ भोजन से आशय इस तरह के भोजन से है जिसमें मांस नहीं बल्कि जैविक व पर्यावरण अनुकूल व्यंजन शामिल हों। इसमें कहा गया है कि चीन में शाकाहार व शाकाहारी भोजनलायों का बाजार इतना प्रतिस्पर्धी पहले कभी नहीं रहा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

जनता भूखे मर रही और पाकिस्तान ने मंत्रियों की सैलरी 188% बढ़ा दी, ये है देश के हाल

Weather Update: प्री मानसून से अनेक राज्यों में हुई वर्षा, इंदौर में पौने 3 इंच पानी गिरा, IMD का अलर्ट

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

अगला लेख
More