Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान में बस में धमाका, 13 लोगों की मौत, चीनी नागरिक थे सवार

हमें फॉलो करें पाकिस्तान में बस में धमाका, 13 लोगों की मौत, चीनी नागरिक थे सवार
, बुधवार, 14 जुलाई 2021 (12:25 IST)
इस्लामाबाद। उत्तरी पाकिस्तान में बुधवार को एक बस में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई। इसमें 30 चीनी नागरिक सवार थे। घायलों में से कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस ऊपरी कोहिस्तान में चीनी इंजीनियरों को दसू बांध की साइट पर लेकर जा रही थी। बस में 30 चीनी इंजीनियर और अर्धसैनिक बल के सुरक्षाकर्मी सवार थे। धमाके में 2 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं। 
 
घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि बम कहां रखा गया था। स्थानीय अधिकारियों ने 9 चीनी नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कावड़ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार को नोटिस