दुनिया का सबसे बड़ा पौधा, जो ढंक सकता है 28 हजार फुटबॉल के मैदानों को

Webdunia
शनिवार, 4 जून 2022 (09:35 IST)
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे बड़ा पौधा खोज निकाला है। ऐसा माना जा रहा है कि इसके एक बीज को मिट्टी में रोपने से यह पौधा फुटबॉल के 28 हजार मैदानों जितने क्षेत्र में फैल सकता है। इस पौधे का नाम ' पॉसिडोनिया ऑस्ट्रेलियस' है।  
 
समुद्री घास प्रजाति का यह पौधा आज से करीब साढ़े 4 हजार वर्ष पुराना है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस पौधे का बीज दो अलग-अलग घास की प्रजातियों के मिश्रण से पैदा हुआ। इतिहास में पहले कभी इस प्रजाति का वर्गीकरण नहीं किया गया। लेकिन, जब ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च की तो पाया कि ये दुनिया के किसी भी कोने में पाया जाने वाला सबसे बड़ा पौधा है। ये लगभग 200 वर्ग किलोमीटर का एरिया कवर करता है। इसे फाइबर बॉल वीड या रिबन वीड भी कहा जाता है। आमतौर पर ये ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी तट पर पाया जाता है।   
 
पहले वैज्ञानिकों ने सोचा कि इतने बड़े क्षेत्र में उगने वाले इस पौधे ने कई बीजों से प्रस्फुटित होकर अपना विशालकाय आकार लिया होगा। लेकिन, रिसर्च में पाया गया कि न्यू यॉर्क के मैनहैट्टन आइलैंड से 3 गुना क्षेत्र में उगने वाला ये पौधा एक ही बीज से उगा है। 
 
ऑस्ट्रेलिया की फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के एक शोधकर्ता ने अपने द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में लिखा कि हम सभी वैज्ञानिक ये जानकार अचंभित रह गए कि कोई पौधा इतना बड़ा कैसे हो सकता है। अपने आप में विशेष होने के बावजूद इसका दुनियाभर के शोधकर्ताओं की नजरों के सामने ना आना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। 
 
पॉसिडोनिया ऑस्ट्रेलियस का केवल एक पौधा अब घास के मैदान की तरह फैल गया है, जो डॉल्फिन, समुद्री घोड़े, केकड़ों, कछुओं और मछलियों सहित कई समुद्री प्रजातियों की विशाल श्रंखला के लिए आवास प्रदान कर रहा है।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

उदित राज के बिगड़े बोल, मायावती ने किया पलटवार

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

अगला लेख
More