प्रत्यर्पण मामले में विजय माल्या को जमानत

Webdunia
शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (15:19 IST)
लंदन। भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के साथ करीब 9000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी विजय माल्या को ब्रिटेन की एक अदालत ने दो अप्रैल तक जमानत दे दी है। ब्रिटिश जज ने भारत सरकार की ओर से पेश किए गए सबूतों की स्वीकार्यता के खिलाफ बचाव पक्ष की दलीलें सुनी।
 
बैंकों के कर्जों में धोखाधड़ी और धन शोधन के मामलों में मार्च 2016 से भारत से फरार चल रहे 62 वर्षीय शराब कारोबारी विजय माल्या पर लंदन की एक अदालत में चार दिसंबर को प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई शुरू हुई थी।
 
प्रत्यर्पण के लिए जारी वारंट के आधार पर माल्या को पिछले साल अप्रैल में लंदन की स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वह जमानत पर चल रहे हैं।
 
माल्या के मुकदमे पर कल अंतिम सुनवाई होने की उम्मीद थी लेकिन यह बेनतीजा रही क्योंकि बचाव पक्ष अभी अपनी दलीलें पूरी नहीं कर पाया। अगली सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन अगले तीन सप्ताह के भीतर सुनवाई होने की संभावना है। पूर्व की प्रतिबद्धताओं के कारण अगली सुनवाई की तारीख तय नहीं की जा सकी और माल्या को दो अप्रैल तक के लिए जमानत दे दी गई। 
 
न्यायाधीश एम्मा अर्बुथनॉट इन साक्ष्यों पर अपना निर्णय सुनाने के बाद अंतिम जिरह के लिए तारीखें तय करेंगी। वह उसके आधार पर फैसला करेंगी कि माल्या को क्या भारत में कानूनी कार्रवाई के लिए वहां की सरकार को सुपुर्द किया जा सकता है। यह मामला किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े कर्जों से संबंधित है। यह एयरलाइन अब बंद हो चुकी है। 
 
अदालत ने प्रस्तुत साक्ष्यों पर दोनों पक्षों को अपना-अपना बयान पेश करने के लिए कहा है। जज ने मुंबई के ऑर्थर रोड केंद्रीय कारागार की बैरक संख्या 12 में रोशनी और चिकित्सा सेवा के बारे में कुछ और स्पष्टीकरण मांगे हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश: क्या मोहम्मद यूनुस छोड़ देंगे पद?

Weather Update: केरल में मानसून हुआ एक्टिव, यूपी बिहार से लेकर दिल्ली तक वर्षा की संभावना

LIVE: देश में कोरोना की आहट, महाराष्ट्र में 43 नए मामले, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन छोड़कर गई मिस इंग्लैंड, लगाए गंभीर आरोप

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

अगला लेख