माता-पिता की मौत के चार साल बाद जन्मा बच्चा

Webdunia
शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (09:20 IST)
बीजिंग। चीन में एक सेरोगेट मां ने एक बच्चे को उसके माता-पिता की मौत के चार साल बाद जन्म दिया है। इस बच्चे के माता-पिता की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। 
 
चीनी मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2013 में हुई इस दुर्घटना से पहले इस दंपति का प्रजनन संबंधी उपचार चल रहा था। दंपति की मौत के बाद उनके माता-पिता ने उनके निषेचित भ्रूण को हासिल करने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। इस निषेचित भ्रूण को ननजिंग के पूर्वी शहर के एक अस्पताल में रखा गया था। 
 
बीजिंग न्यूज ने मंगलवार को रिपोर्ट दी कि बच्चे को नौ दिसंबर को लाओस की सेरोगेट मां ने जन्म दिया। चीन में सेरोगेसी अवैध है और इस तकनीक से बच्चे की इच्छा रखने वालों को विदेश में विकल्प तलाशने पड़ते हैं।
 
बच्चे के दादा-दादी को निषेचित भ्रूण को चीन से बाहर ले जाने के लिए कई रोड़ों को हटाना पड़ा और बच्चे के जन्म के बाद उसका पितृत्व और नागरिकता साबित करनी पड़ी। 
 
परिवार की इसमें मदद करने वाले सेरोगेसी विशेषज्ञ लियू बाओजुन ने बताया कि हमने पहले सोचा था कि निषेचित भ्रूण को हवाई मार्ग से ले जाया जाए लेकिन कोई भी एयरलाइन इसे ले जाने की इच्छुक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इसके बाद परिवार ने निषेचित भ्रूण को सड़क के रास्ते से लाओस ले जाने का फैसला किया जहां सेरोगेसी वैध है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More