CWG 2018 : तेजस्विनी ने जीता स्वर्ण, मुद्गल को रजत

Webdunia
शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (08:53 IST)
ब्रिसबेन। स्टार निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में खेलों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि अंजुम मुद्गल को रजत पदक मिला। 
 
भारतीय निशानेबाजों ने बेलमोंट निशानेबाजी रेंज पर सोना बंटोरने का सिलसिला कायम रखते हुए इस वर्ग में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। सैतीस बरस की तेजस्विनी ने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकार्ड बनाते हुए फाइनल में 457.9 स्कोर किया जबकि मुद्गल का स्कोर 455.7 रहा। स्काटलैंड का सियोनेड मैकिनटोष को कांस्य पदक मिला। 
 
तेजस्विनी का यह सातवां राष्ट्रमंडल पदक है जिसने 2006 में दो स्वर्ण जीते थे। इससे पहले 2010 में दो रजत और एक कांस्य जीता था जबकि मौजूदा खेलों में कल 50 मीटर राइफल प्रोन में रजत पदक जीता। 
 
दूसरी ओर मुद्गल पहली बार इन खेलों में भाग ले रही है और उसका यह पहला पदक है। वह प्रोन में 16वें स्थान पर रही थी। 
 
क्वालीफिकेशन में मुद्गल ने राष्ट्रमंडल क्वालीफाइंग रिकॉर्ड तोड़ते हुए 589 (नीलिंग में 196, प्रोन में 199 और स्टैंडिंग में 194) स्कोर किया था। वहीं तेजस्विनी 582 (194, 196, 192) तीसरे स्थान पर रही थी। 
 
तेजस्विनी ने इससे पहले 2010 में म्युनिख विश्व चैम्पियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन में विश्व रिकार्ड की बराबरी की थी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : जब कोई न चला, चला अश्विन का बल्ला, अपने होम ग्राउंड में लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

144 रनों पर 6 विकेट गंवा चुका था भारत, शतकवीर अश्विन और जड़ेजा ने की 195 रनों की साझेदारी

INDvsBAN गत विजेता भारत कल इस खेल में भिड़ेगा बांग्लादेश से

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी समरवीरा ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित

मीराबाई चानू का करियर खत्म नहीं हुआ है, कोच ने दिया बड़ा बयान

अगला लेख
More