Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Anju And Nasrullah Love Story : अंजू Pakistan में हुई दु:खी, बोली- प्लानिंग हो गई फेल, लौटना चाहती हूं हिन्दुस्तान

हमें फॉलो करें Anju married in Pakistan
, गुरुवार, 10 अगस्त 2023 (17:13 IST)
Anju And Nasrullah Love Story big update :  एक तरफ हिन्दुस्तान में सीमा तो दूसरी सरहद पार कर अंजू पाकिस्तान गई। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक दोनों में चर्चाओं में रही ये दोनों शादीशुदा महिलाएं। अंजू को लेकर पाकिस्तान का फेक प्रोफेगेंडा भी सामने आया। अब अंजू पाकिस्तान में दु:खी है और वह हिन्दुस्तान वापस लौटना चाहती है।
 
फेसबुक फ्रेंड से वीजा लेकर पाकिस्तान गई अंजू को लेकर खूब वीडियो सामने आए किसी नौकरी का ऑफर दिया तो किसी ने बंगला। अंजू ने अपने पति अरविंद को भी पाकिस्तान में बैठकर खूब सुनाई, लेकिन अब पाकिस्तान की असलियत सामने आ गई। पहले लगा वह घूमने गई थी, लेकिन बाद सामने आया कि उसने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। धर्म परिवर्तन भी कर लिया।

अंजू ने कहा कि पाकिस्तान सारी चीजें सकारात्मक हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक अंजू ने कहा कि सोचा कुछ और था और कुछ और हो गया। अब अंजू को गलती का अहसास हो गया है।
webdunia

अंजू अब मीडिया के सारे सवालों के जवाब देना चाहती है। अंजू का कहना है कि उसकी वजह से उसके परिवार को जलील किया गया। अब उसे अपने दो बच्चों की चिंता सता रही है। वह बच्चों से मिलने के लिए तड़प रही है। अब अंजू को डर लग रहा है कि बच्चे उसके बारे में क्या सोचते होंगे।
webdunia

मीडिया खबरों के मुताबिक अंजू के तेवर नर्म होने के पीछे एक वजह उसके वीजा अवधि का नहीं बढ़ना भी हो सकता है। पहले ऐसी खबर थी कि अंजू का वीजा पाकिस्तान ने एक्सटेंड कर दिया है लेकिन अब पाक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उसको एक्सटेंशन नहीं मिला है। Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्लाइंग किस विवाद पर महुआ ने साधा स्मृति पर निशाना, दिया करारा जवाब...