तालिबान के साथ शांति समझौता करना चाहता है अमेरिका, ट्रंप ने दिए संकेत

Webdunia
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (11:15 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, अफगानिस्तान में तालिबान के साथ जल्द ही एक शांति समझौता करेगा।
 
ट्रंप ने मंगलवार को यहां कहा कि अमेरिका जल्द ही अफगानिस्तान में सक्रिय तालिबान के साथ शांति समझौता करेगा तथा हम तालिबान के साथ बातचीत कर रहे हैं। हम कुछ समय के लिए उनके साथ बातचीत करेंगे। एक समझौता करने का मौका है, देखते हैं क्या होता है?
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप का सबसे बड़ा फैन, मूर्ति की करता है पूजा, लंबी उम्र के लिए रखता है उपवास, जताई मिलने की इच्छा

शुक्रवार को अमेरिका और तालिबान में शांति समझौते के पहले कदम के रूप में 1 सप्ताह तक हिंसा में कमी लाने को लेकर सहमति हुई।
 
ट्रंप ने कहा कि वे अफगानिस्तान में संघर्ष को समाप्त कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए वे लाखों लोगों को मारना नहीं चाहते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की बात नहीं कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि अफगानिस्तान लंबे समय से असुरक्षा और संघर्ष से जूझ रहा है, क्योंकि आतंकवादी संगठन तालिबान सरकार एवं उसके सुरक्षा बलों पर हमले करता रहता है। अफगानिस्तान में शांति कायम करने को लेकर अमेरिका एवं तालिबानी प्रतिनिधियों के बीच वार्ता चल रही है, जो निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है।
 
तालिबान के अलावा आतंकवादी संगठन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी समूह भी अफगानिस्तान के विभिन्न इलाकों में सक्रिय हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, मंत्रियों संग करेंगी यमुना दर्शन

अमेरिका में 2 छोटे विमानों में टक्कर होने से 2 व्यक्तियों की मौत

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ?

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की कमान, कैबिनेट में शामिल होंगे 6 MLA, क्यों खास है यह चेहरे?

अगला लेख
More