इरमा तूफान से भारी तबाही, सभी भारतीय सुरक्षित : सुषमा

Webdunia
रविवार, 10 सितम्बर 2017 (07:34 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि कराकस, हवाना, जॉर्जटाउन और पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय दूतावासों ने वहां मौजूद सभी भारतीयों के सुरक्षित होने की खबर दी है। तूफान इरमा ने कैरेबियाई द्वीपों और उसके आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचाई है।
 
कैरेबियाई द्वीपों पर तूफान के कारण कम से कम 19 लोग मारे गए हैं और हजारों घर तहस-नहस हो गए हैं। तूफान कल ही क्यूबा के कामुई आर्किपिलाजो पहुंचा था।
 
सुषमा ने ट्वीट किया, 'तूफान इरमा - कराकस (वेनेजुएला की राजधानी), हवाना (क्यूबा की राजधानी), जॉर्जटाउन (केमैन द्वीप) और पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद एवं टोबैगो) में हमारे दूतावासों ने वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों के सुरक्षित होने की खबर दी है।'
 
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भीषण तूफान इरमा से मची तबाही के मद्देनजर वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अमेरिका, वेनेजुएला, फ्रांस तथा नीदरलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के संपर्क में है।
 
मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि चार देशों में भारतीय दूतावास प्रभावित भारतीयों को सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय सरकारी अधिकारियों के संपर्क में है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भारतीयों के लिए आपात स्थिति में संपर्क के उद्देश्य से टेलीफोन नंबर भी ट्वीट किए जो इस प्रकार हैं : भारतीय दूतावास, वेनेजुएला (+584241951854 / 4142214721), नीदरलैंड ( +31247247247), फ्रांस (0800000971)। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

अगला लेख
More