Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिला के बेडरूम में छत को चीरते हुए गिरा उल्कापिंड, बाल-बाल बची जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें महिला के बेडरूम में छत को चीरते हुए गिरा उल्कापिंड, बाल-बाल बची जान
, सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (15:37 IST)
ओटावा। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला के बिस्तर पर स्पेस से एक चट्टान गिरी। गनीमत रही कि महिला की जान बाल-बाल बच गई।
 
'डेली स्टार' में छपी एक खबर के अनुसार महिला का नाम रुथ हैमिल्टन है। चट्टान स्पेस से महिला के बेड पर उसके सिर से बस कुछ ही इंच की दूरी पर गिरी। जब चट्टान बेड पर गिरी तो बहुत तेज आवाज हुई और वो बुरी तरह से डर गई।
 
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के घर के पास एक कंस्ट्रक्शन साइट पर जांच-पड़ताल की लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। जांच के दौरान पता चला कि ये चट्टान स्पेस से महिला के बेडरूम में गिरी थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी। राहत की बात यह कि महिला को कोई चोट नहीं पहुंची।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान! KBC के नाम पर चल रहा है बड़ा स्कैम, WhatsApp पर आया एक मैसेज कर सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली!