खौफनाक, अपने ही 13 बच्चों को घर में बनाया बंधक

Webdunia
मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (10:06 IST)
लॉस एंजिलिस। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एक घर में अपने ही 13 बच्चों को बंधक बनाकर रखने वाले एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है।
 
57 वर्षीय डेविड एलेन तुरपिन और 49 वर्षीय लुइस अन्ना तुरपिन के सभी 13 बच्चे कुपोषित हालत में मिले जिनकी आयु दो से लेकर 29 वर्ष है। जब बच्चों को मुक्त कराया गया, उस समय कुछ बच्चे अंधेरे में पलंग से बंधे थे। अधिकारियों ने बच्चों को प्रताड़ित किए जाने के मामले में जांच शुरू कर दी है। दंपति की जमानत की राशि 90 लाख डॉलर तय की गई है। 
 
दरअसल, दंपति की 17 वर्षीय एक लड़की सोमवार को घर से बच कर भाग निकली और उसने 911 पर फोन करके मामले की सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि लड़की इतनी कुपोषित है कि उन्हें लगा कि उसकी आयु 10 साल है।
 
रिवरसाइड काउंटी शेरिफ विभाग ने एक बयान में बताया कि 13 पीड़ितों को कैलिफोर्निया के एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था। उनकी उम्र दो साल से 29 साल के बीच है। बयान में उनके नाम नहीं बताए गए हैं।
 
जांच में सामने आया है कि कई बच्चों को अंधेरे में उनके पलंग से चेन और ताले से बांधकर रखा गया था तथा उनके आसपास से बदबू आ रही थी। दंपति बच्चों को इस तरह दयनीय हालत में रखने का कोई तार्किक कारण नहीं बता पाया।
 
अधिकारियों को लगा था कि घर के भीतर सभी बच्चे हैं लेकिन वे तब हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि इनमें से सात वयस्क थे, जिनकी आयु 18 से 29 साल के बीच है। बच्चों के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

RSS की पसंद का होगा मध्यप्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष, मोहन भागवत के भोपाल दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

यूनियन कार्बाइड के कचरे को भस्म करने के दूसरे दौर का परीक्षण टला, बुधवार शाम से शुरू होने की संभावना

अरविंद केजरीवाल 10 दिवसीय विपश्यना सत्र के लिए पहुंचे पंजाब

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, 5 घायल, केबल कनेक्शन को लेकर विवाद

Chattisgarh: कबीरधाम में 6 महिला पंचों की जगह उनके पतियों ने शपथ ली, जांच के आदेश

सफलता का मूल मंत्र है राष्ट्र सर्वोपरि की भावना: अश्विनी वैष्णव

अगला लेख
More