गोलाबारी में यूक्रेन के 1 सैनिक की मौत, ऑस्ट्रेलिया ने लगाए रूस पर प्रतिबंध

Webdunia
बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (16:51 IST)
कीव। यूक्रेन की सेना ने कहा है कि रूस समर्थक अलगाववादियों की गोलाबारी में उसका एक और सैनिक मारा गया है। 
 
गार्जियन की रिपोर्ट ने यूक्रेन के संयुक्त बल अभियान का हवाला देते हुए बताया है कि सेना ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में अलगाववादियों की गोलाबारी की 96 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। 81 घटनाओं में भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। 
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस समर्थित अलगाववादियों ने भारी हथियारों, मोर्टार और ग्रैड रॉकेट सिस्टम का इस्तेमाल किया है।
 
ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिबंधों की घोषणा की : ऑस्ट्रेलिया ने रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है और कारोबारियों को रूसी साइबर हमले के जरिए जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को लेकर आगाह भी किया है।
 
प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को कहा कि लक्षित वित्तीय प्रतिबंध और यात्रा पाबंदी यूक्रेन के प्रति रूसी आक्रामकता के जवाब में पहली कार्रवाई होगी।
 
ऑस्ट्रेलिया और रूस ने 2014 से एक-दूसरे पर प्रतिबंध लगाए हैं। यूक्रेन संघर्ष में रूस की भागीदारी के विरोध में ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रतिबंधों की शुरुआत की गई थी। मॉरिसन की कैबिनेट में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने प्रतिबंधों और यात्रा बंदिशों को मंजूरी दी जो रूसी सुरक्षा परिषद के 8 सदस्यों को लक्षित करते हैं।
 
...तो हमारे पास परमाणु हथियार होते : यूक्रेन के विदेश मंत्री डिमिट्रो कुलेबा ने कहा कि यदि अमेरिका और रूस मिलकर दबाव नहीं बनाते तो यूक्रेन के परमाणु हथियारों के लिए बेहतर रास्ता ढूंढा जा सकता था।
 
कुलेबा से फॉक्स न्यूज के एक साक्षात्कार के दौरान पूछा गया कि क्या यूक्रेन के लिए अपने परमाणु हथियार छोड़ने का कदम गलत था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका ने रूस के साथ मिलकर यूक्रेन को उसके परमाणु हथियारों से वंचित करने की स्थिति नहीं अपनाई होती तो एक बेहतर निर्णय पर विचार किया जा सकता था।
 
यूक्रेन 1994 में अपने क्षेत्र से परमाणु हथियारों को खत्म करने और परमाणु हथियार अप्रसार संधि में शामिल होने के लिए सहमत हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान सरकार से बातचीत करना व्यर्थ, सेना के साथ करना चाहता हूं बातचीत : इमरान खान

Chhattisgarh : दुर्ग में अवैध रूप से रह रहीं 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Karnataka : बेलगावी में मठ का प्रमुख बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान, बोले- हमले के दौरान महिलाएं अगर हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करतीं तो...

Corona के नए वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं, सावधानी अब भी जरूरी

अगला लेख