Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

42 सेकंड में की 1 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई, जानिए कौन है यह शख्‍स...

हमें फॉलो करें 42 सेकंड में की 1 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई, जानिए कौन है यह शख्‍स...
, शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (09:01 IST)
क्‍या कोई शख्स मात्र 42 सेकंड में 1 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई कर सकता है...जी हां, यह सच है। इस शख्‍स का नाम है जोनाथन मा। वे एक फेमस यूट्यूबर (Youtuber) हैं और उनका यूट्यूब पर जोमा टेक (Joma Tech) नाम से चैनल है। आइए, जानते हैं कैसे की उन्होंने यह कमाई...

खबरों के अनुसार, जोनाथन मा इसलिए चर्चा में हैं, क्‍योंकि उन्‍होंने हाल में महज 42 सेकंड के अंदर 1 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई की है, हालांकि सब कुछ काटकर उन्‍हें 1 करोड़ 40 लाख रुपए मिले हैं।

जोनाथन यूट्यूब पर कंप्‍यूटर प्रोगामिंग, क्रिप्‍टो और तकनीक से संबंधित वीडियो बनाते हैं। उनके यूट्यूब पर 16 लाख से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर हैं। फुलटाइम यूट्यूबर बनने से पहले वे फेसबुक और गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके हैं।

जोनाथन ने अपना NFT कलेक्‍शन जारी किया है, ताकि वे अपने सपने को पूरा कर सकें। पिछले साल 18 हजार करोड़ से ज्‍यादा की NFT की बिक्री हुई है। NFT यानी Non-Fungible Token। NFT डिजिटल आइटम है, जो ब्‍लॉकचेन टेक्‍नोलॉजी का उपयोग कर खरीदा और बेचा जाता है।

उन्‍होंने NFT कलेक्‍शन के लिए डिस्‍कोर्ड सर्वर बनाया। ये ऐसा सर्वर होता है, जहां एक जैसे सर्वर वाले ही लोग उनके NFT कलेक्‍शन को देख पाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेन सीमा के पास 1,50,000 से ज्यादा रूसी सैनिक तैनात, क्या शुरू हो चुका है प्रॉक्सी वॉर?