आंखें बंद करके सब कुछ देख सकते हैं ये 5 प्रकार के प्राणी

Webdunia
मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (15:45 IST)
Interesting facts in hindi: यदि हम आंख बंद कर लें, तो चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा नजर आएगा, परंतु इस धरती पर ऐसे भी प्राणी है जो आंखें बंद करके भी देख सकते हैं। क्या आप ऐसे प्राणियों के बारे में जानते हैं? नहीं जानते हो तो यहां ऐसे ही 5 प्राणियों के बारे जानें कि वे किस तरह आंखें बंद करके भी देख सकते हैं।
 
स्किंक : यह छिपकली की प्रजाति का एक जंतु है। यह सिंसिंडाई परिवार के अंतर्गत आता है, जो लहरा लहराकर चलता है। यह आंखें बंद करके भी देखने की क्षमता रखता है। यह भूमि में बिल बनाते समय भी आंखें बंद कर लेता है और इस दौरान कूड़े कचरे में जो भी मिलता है उसे खा लेता है। दरअसल, इसकी आंखों में एक स्थाई पारदर्शी झिल्ली होती है जिसकी वजह से आंखें बंद करने के बाद भी इसे सब कुछ दिखाई देता है।
 
ऊंट : इसे तो सभी जानते हैं जिसे रेगिस्तान का जहाज कहते हैं। इसकी आंखों की यह खासियत है कि इसकी तीन अलग अलग पलकें होती हैं। तीसरी पलक को निक्टटेटिंग झिल्ली कहा जाता है, बहुत पतली और पारदर्शी होती है। इसे बंद करके भी यह देख सकता है। प्रकृति ने इसे ये झिल्ली इसलिए दी ताकि यह  रेगिस्तान में उड़ती रेत के बीच आंखें बंद करके भी देख लें और आंखों में गंदगी और धूल भी नहीं जा पाए। इस झिल्ली के कारण यह रेगिस्तान के तूफान में भी सबकुछ देख सकता है।
 
गिरगिट : रंग बदलने में माहिर गिरगिट आंखें बंद करके देखने में भी सक्षम है। इसकी पलकों के बीच में छोटे छोटे छेद होते हैं जिसके कारण सबकुछ देख लेता है। इनकी आंखें एक-दूसरे से विपपरीत स्वतंत्र रूप से भी घूम भी जाती हैं, जिसके चलते ये अपने आस-पास नजर रखकर तुरंत ही शिकार को तलाश कर लेते हैं। 
 
उल्लू : ओरिएंटल बे नामक उल्लू अपनी आंखें बंद करके भी देख सकता है। इसकी बड़ी बड़ी काली आंखें होती हैं और इसकी पलकें सफेद होती हैं। इसकी सफेद पलकों में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जिससे आंखें बंद होने पर भी यह सबकुछ देख लेता है।
चमगादड़ : कहते हैं कि चमगादड़ों को वैसे दिन में कुछ नहीं दिखाई देता है। हालांकि रोचक तथ्य यह है कि उड़ते समय वे अपनी आंखों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। अगर इनकी आंखों को गोंद से चिपका भी दिया जाए तो भी ये बिना टकराए उड़ने में सक्षम हैं, क्योंकि उड़ते समय ये अपने मुंह और कान की सहायता लेते हैं। आंखों का इस्तेमाल केवल कीड़े मकोड़े या अपने भोजन को देखने में करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

सभी देखें

नवीनतम

UP Hathras Stampede : क्या बाबा की धूल के कारण हुआ हाथरस हादसा, UP पुलिस को 'भोले बाबा' की तलाश

हादसा या साजिश? दोषियों को बख्शेंगे नहीं, साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को दिलाएंगे सजा, हाथरस भगदड़ पर बोले CM योगी

UP Hathras Stampede live update : 116 मौतों का असली गुनहगार कौन? घटना के बाद बाबा नारायन साकार हरि मैनपुरी पहुंचे

Pm modi : वेल में नारेबाजी कर रहे कांग्रेस सांसदों को PM मोदी ने पिलाया पानी

Hexaware इस साल भारत में करेगी 4,000 कर्मचारियों की भर्ती

अगला लेख
More