ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Asia Cup : जानिए Asia Cup T-20 के Top 5 Batsmen

Advertiesment
हमें फॉलो करें asia cup 2023
, शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (16:12 IST)
Most Runs in Asia Cup T-20 : एशिया कप एक प्रमुख बहु-राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट है जो शीर्ष एशियाई टीमों द्वारा वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में खेला जाता है। महाद्वीपीय चैम्पियनशिप में केवल एशियाई देश ही भाग लेते हैं।

एशिया कप क्रिकेट में एकमात्र महाद्वीपीय चैंपियनशिप है। एशिया कप का 13वां संस्करण 2016 में खेला गया था जो कि टी-20 प्रारूप में खेला जाने वाला पहला संस्करण था और दूसरा संस्करण जो टी-20 प्रारूप में खेला गया था वह 2022 में होगा।
 
 आइए देखते हैं एशिया कप में टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए 
(Most Runs in Asia Cup T-20 Tournament)
 
Top Run Scorer (Asia Cup T-20)
Players Years  Matches Runs
Virat Kohli (IND) 2016-2022 10 429
Mohammad Rizwan (PAK) 2022-2022 6 281
Rohit Sharma (IND) 2016-2022 9 271
Babar Hayat (HKG) 2016-2022 5 235
Ibrahim Zadran (AFG) 2022-2022 5 196

Virat Kohli
asia cup 2023
1. विराट कोहली (IND): विराट कोहली (Virat Kohli) रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। आप शायद उन्हें रन बनाने की हर सूची में पाएंगे। एशिया कप टी20 (Virat in Asia Cup T-20) में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी वह टॉप पर हैं। एशिया कप में भारत के लिए खेले गए 10 मैचों में उन्होंने 85.80 की औसत और 132.00 की स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए। उन्होंने एशिया कप में अब तक एक शतक और तीन अर्धशतक बनाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर 122* है

Mohammad Rizwan
asia cup 2023
2. मोहम्मद रिज़वान (PAK): पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) ने केवल एक सीज़न खेला है लेकिन उन्होंने इस सूची में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाली है। 2022 में खेले 6 मैचों में उन्होंने 56.20 की औसत और 117.57 स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 78* है और एशिया कप टी-20 प्रारूप में उनके नाम 3 अर्धशतक हैं।

asia cup 2023
3. रोहित शर्मा (IND): इस सूची में एक और भारतीय खिलाड़ी आते हैं जिनका White ball Cricket में शानदार प्रदर्शन रहा है, वे खिलाडी हैं रोहित शर्मा (Rohit Sharma)। Rohit Sharma ने दोनों एशिया कप खेले हैं; 2016 और 2022 में उन्होंने खेले 9 मैचों में 30.11 की औसत और 141.14 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 है और एशिया कप टी-20 में उनके नाम 2 अर्धशतक हैं

Babar Hayat 
asia cup 2023
4. बाबर हयात (HKG): हांगकांग के बाबर हयात (Babar Hayat) इस सूची में चौथे स्थान पर हैं, उन्होंने 2016 और 2022 में एशिया कप टी-20 प्रारूप में खेले गए पांच मैचों में 122 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन 47.00 की औसत और 146.87 की स्ट्राइक रेट से बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 122 रन है और एशिया कप में उनके नाम 1 शतक और 1 अर्धशतक है
 
Ibrahim Zadran 
 
5. इब्राहिम जादरान (AFG) : अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) ने केवल एक सीजन यानी 2022 Asia Cup ही खेला है, लेकिन उन्होंने एक सीजन में भी कमाल का प्रदर्शन किया है और एशिया कप टी-20 प्रारूप में खेले गए 5 मैचों में 47.75 औसत और 104.25 के साथ 196 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बतौर कप्तान पहले एशिया कप में खिताब जिताने वाले पहले भारतीय कप्तान बने रोहित