Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिंदू कॉलेज के छात्र ‘वर्जिन पेड़’ पर बांधते थे ‘कंडोम’, दावा था प्‍यार मिलेगा, फि‍र एक दिन यह हुआ

Advertiesment
Virgin Tree
वेलेंटाइन डे पर कपल्‍स अपने प्‍यार और दोस्‍ती का इजहार करेंगे और उपहार देंगे। प्रेम दिवस के रूप में लोकप्रि‍य इस दिन को धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन इस दिन दिल्‍ली के एक कॉलेज में एक अजीब प्रथा का प्रचलन था।

दरअसल वैलेंटाइन डे के दिन दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज के छात्र वर्जिन पेड़ की पूजा करते थे। इतना ही नहीं वर्जिन पेड़ की इस पूजा में विद्यार्थी इस पेड़ पर कंडोम भी बांधते थे। कई सालों से चली आ रही इस प्रथा को लेकर हमेशा छात्राएं विरोध करती थीं।

महिला छात्रों का कहना था कि यह रिवाज महिलाओं को वस्तु के तौर पर दर्शाती है। महिलाओं ने इस प्रथा के विरोध में कई बार आवाज उठाई। कई सालों से चले आ रहे इस महिला विरोधी रिवाज को विवाद के कारण बदल दिया गया था।

जानकार हैरानी होगी कि इस पेड़ की पूजा करने वाले छात्र इसे गुडलक की तरह देखते थे। छात्रों का मानना था कि इस तरह इस पेड़ की पूजा करने से उन्हें उनका प्यार मिल जाएगा। छात्र पिंजरा तोड़ और दमदमी माई की भी पूजा करते थे। कॉलेज की इन प्रथाओं का तब भारी विरोध होता था। विरोध के बाद इसे बंद कर दिया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्टडी में खुलासा, कोरोना के नए प्रकार पर भी प्रभावी है Pfizer का टीका