Publish Date: Fri, 17 Dec 2021 (18:01 IST)
Updated Date: Fri, 17 Dec 2021 (18:03 IST)
यह दुनिया का सबसे सनकी अपराधी है। इसके क्राइम के बारे में सुनकर हर कोई सकते में आ जाता है। इसने इंसानियत को भी शर्मसार किया।
ब्रिटेन के एक शख्स डेविड फुलर ने 100 महिलाओं की लाश से रेप किया। इसके अलावा उसने 2 युवतियों का रेप कर उनकी दर्दनाक हत्या कर दी।
डेविड फुलर के अपराध का जिक्र किया जाए तो कोई भी हैरान हो सकता है। बीते बुधवार को ब्रिटेन के मेडस्टोन क्राउन कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने ये भी कहा कि वो जेल में ही मरेगा।
कोर्ट भी इस बात को जानकर दंग रह गई कि शख्स ने अस्पताल में 100 से ज्यादा लाशों के साथ संबंध बनाए। ये कुकर्म वे 10 साल तक करता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी।
बुधवार को ही डेविड को 25 साल की वेंडी नेल और 20 साल की कैरोलीन पीयर्स का रेप कर हत्या करने का भी दोषी पाया गया। ये वाकया इंग्लैंड के केंट में साल 1987 का है। जब पिछले साल दिसंबर में पुलिस जांच करते हुए डेविड के घर पहुंची तो उसके कंप्यूटर से उन्हें चौंकाने वाले वीडियो मिले। शख्स ने 9 साल की बच्ची और 16 साल की युवती की लाश से संबंध बनाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया था। उस वक्त पुलिस के पास 1987 में हुई दोनों मौतों से जुड़े डीएनए सैंपल भी थे।
जब डेविड के डीएनए से उनकी जांच हुई तो ये पता चल गया कि उसने ही दोनों युवतियों की हत्या की है। कंप्यूटर के वीडियोज ने बड़े राज को पुलिस के सामने लाकर खोल दिया।
डेविड के सामानों की छानबीन करने पर पुलिस को उसका आईडी कार्ड भी मिला। वो टेकनिकल सुपरवाइजर की तरह काम करता था और अलग-अलग रिकॉर्ड के रूप में लाश के साथ वीडियोज को सुरक्षित रखता था।
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक 9 साल की मृत बच्ची की मां ने कोर्ट में कहा कि वो बेहद शर्मिंदा है कि उसकी बच्ची के मरने के बाद भी दरिंदे ने उसे नहीं छोड़ा। अब डेविड जेल से मरने तक बाहर नहीं आ पाएगा।