biodatamaker

महान जादूगर पीसी सरकार, बेटे ने कर दिया था ताजमहल गायब

अनिरुद्ध जोशी
भारत में एक से बड़कर एक जादूगर हुए हैं। उनके जादू देखकर लोग हैरत में पड़ जाते थे। विज्ञान भी कभी इनके जादू को पकड़ नहीं पाया। भारत में ऐसे हजारों मदारी हैं जो चौराहों और सड़कों पर जादू बताकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। मध्यकाल में इन भारतीय जादूगरों से सीखकर ही पश्चिम जगत के लोगों ने अपने देश में जादू को प्रचलित किया और उसे एक आधुनिक लुक देकर उसे स्टेज शो में बदल दिया। भारत में के. लाल, मोहम्मद छैल और जादूगर आनंद जैसे सैंकड़ों जादूगर हुए हैं उन्हीं में से एक है पीसी सरकार। आओ जानते हैं पीसी सरकार का संक्षिप्त परिचय।
 
 
पीसी सरकार, ( pc sorcar) :
1. पीसी सरकार का जन्म 1913 में बंगाल में हुआ। बंगाल के जिस क्षेत्र में उनका जन्म हुआ था, अब वह बांग्लादेश में आता है। 
 
2. 50-60 के दशक में अपने प्रसिद्ध शो ‘इन्द्रजाल’ के माध्यम से दुनिया भर के लोगों का दिल जीतने वाले बंगाल के जादूगर को सरकार कहते थे। पीसी सरकार भारत के सबसे नामी जादूगर थे। 
 
3. दुनियाभर में उन्होंने जादू के शो दिखाकर विश्व को अचरज में डाल दिया था। इसी कारण उन्हें भारत सरकार ने वर्ष 1964 में पद्मश्री से पुरस्कृत किया।
 
4. पीसी सरकार के जादू का शो ‘इंद्रजाल’ काफी लोकप्रिय हुआ करता था। सरकार 1930 में चर्चा में आए, जब उन्होंने कोलकाता और जापान में शो करने आरंभ किए। 
 
5. लोगों ने उनका लड़की को हवा में लटका देने का जादू काफी ज्यादा पसंद किया। उनके कई नामचीन करतबों में उड़ने वाली कालीन का जादू शामिल था। उनकी हवा में लड़कियों को उड़ाने वाली ट्रिक काफी मशहूर थी।
 
6. पीसी सरकार भी अपने परिवार में जादूगरी का करतब दिखाने वाली सांतवीं पीढ़ी के सदस्य थे। 
 
7. 6 जनवरी 1971 में जापान में एक शो करते समय 58 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से जादूगर पीसी सरकार का निधन हो गया था।
 
8. पीसी सरकार जूनियर ( pc sorcar jr ): पीसी सरकार के बाद उनके पुत्र ने जादूगरी को कायम रखा। 
 
9. भारत के मशहूर जादूगर पीसी सरकार जूनियर ने नब्बे के दशक में कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल को और एक चलती हुई ट्रेन को गायब कर दिया था, यहां तक कि वह तो सात अजूबों में से एक ताज महल को भी गायब कर के दिखा चुके हैं।
 
10. पीसी सरकार जूनियर की पत्नी जयश्री कोरियोग्राफी में उनकी मदद करती हैं और उनकी तीन बेटियों- मेनका, मोउबानी और मुमताज ने भी उनसे जादू के कुछ गुर सीखे हैं। ओहियो विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री पा चुकी मेनका अपने पिता के साथ स्टेज पर प्रोग्राम पेश कर चुकी है जबकि बाकी दोनों का जुड़ाव थिएटर और नृत्य से है। 
 
11. जापानी और स्पैनिश भाषाओं में दक्ष सरकार इन दोनों ही देशों में शो करते रहते हैं और सेविला तो उनकी पसंदीदा जगह है जहां वह 49 से ज्यादा शो कर चुके हैं। सरकार के शो को दर्शक कितना पसंद करते हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर साल सरकार 400 शो करते हैं और इनमें से सारे के सारे हाउसफुल रहते हैं।
 
12. सरकार पूछते हैं कि- क्या आपको पता है कि मेरे पिता आखिर इतने शाही अंदाज में क्यों कपड़े पहनते थे। और इसका जवाब भी खुद उन्हीं की तरफ से आता है, वह कहते हैं कि मेरे पिता जादू के शहंशाह रहे हैं इसी वजह से उनकी वेश भूषा भी कुछ इसी तरह की होती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख