Hanuman Chalisa

शादी के बाद नई दुल्हन की ठुकराई थाली खाते हैं पति , जानिए थारू दुल्हन की पहली रसोई का अनोखा रिवाज

WD Feature Desk
सोमवार, 18 नवंबर 2024 (13:25 IST)
Tharu bride's first kitchen

Indian tribal culture: थारू जनजाति उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई इलाकों में निवास करने वाली एक अनोखी जनजाति है। उनकी संस्कृति और परंपराएं आज भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। थारू दुल्हन की पहली रसोई (First Kitchen of Tharu Bride) इसी सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

थारू दुल्हन की पहली रसोई का महत्व
थारू जनजाति में शादी के बाद नई नवेली दुल्हन की पहली रसोई को बेहद खास माना जाता है। इस रसोई का न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक महत्व भी है। इस रस्म के दौरान दुल्हन पहली बार अपने परिवार और खासकर पति के लिए खाना बनाती है।

क्या बनाती है दुल्हन पहली रसोई में?
पहली रसोई में थारू दुल्हन पारंपरिक व्यंजन तैयार करती है, जिसमें चावल, दाल, सब्जी और खासतौर पर "अर्हर की दाल" शामिल होती है। इस खाने को पूरे परिवार के साथ साझा किया जाता है, जो परिवार में एकता और सौहार्द का प्रतीक है।

इस रस्म में दुल्हन अपने पति को पैर से एक थाली खिसकाकर खाना खिलाती है।
 
पैरों से थाली देने की रस्म का महत्व
इस रस्म में दुल्हन अपने पति को पैर से एक थाली खिसकाकर खाना खिलाती है। दुल्हा भी इस रस्म को प्यार से निभाता है। जब दुल्हन थाली को उसके पैर से खिसकाती है, तो वह उसे पहले अपने सिर पर लगाता है। ऐसा करके वह दुल्हन का सम्मान करता है और इस रस्म के महत्व को दर्शाता है। इस रस्म को 'अपना-पराया' कहा जाता है। इसका मतलब है कि दुल्हन अब इस परिवार की अपनी तो हो गई है, लेकिन साथ ही वह अपने मायके से भी जुड़ी हुई है।

थारू महिलाओं के इस अनोखे रिवाज का रहस्य
जानकारों का कहना है कि थारू जनजाति की महिलाओं के इस अनोखे रिवाज की जड़ें इतिहास से जुडी हैं। मना जाता है कि ये महिलाएं अतीत में किसी शक्तिशाली राजवंश से संबंध रखती थीं। हल्दीघाटी के युद्ध के बाद, जब उनके वंश का पतन हुआ, तो उन्हें मजबूरी में सैनिकों और सेवकों से विवाह करना पड़ा।

शादी करने से उन्हें जीवनसाथी तो मिल गए, लेकिन अपने ऊंचे कुल और समाजिक दर्जे में पतन की वजह से उन्हें मानसिक पीड़ा होती रही। कहा जा सकता है कि इस मानसिक पीड़ा को व्यक्त करने और शायद किसी तरह का बदला लेने के लिए, उन्होंने यह अनूठी परंपरा शुरू की।
ALSO READ: चीन में है ये लिलिपुट जहां होते हैं बौने पैदा, आधी से ज़्यादा आबादी की हाइट है 3 फीट से भी कम
 
सैम हिगिनबाटम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी एंड साइंसेज के मानव विज्ञान विभाग के शोधकर्ताओं  के अनुसार, थाली को पैर से ठोकर मारकर देना, महिलाओं के लिए एक तरह का प्रतीकात्मक विरोध था। यह दिखाता था कि वे अपने पतियों के प्रति आभारी हैं, लेकिन साथ ही वे अपने पूर्वजों की गौरवशाली विरासत को भी नहीं भूल पाई हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

नवीनतम

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

Sonam Wangchuk : Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

अगला लेख