ganesh chaturthi

उन्होंने जब बताया 111 साल तक जिंदा रहने का राज तो लोग रह गए हैरान

Webdunia
शनिवार, 29 मई 2021 (13:02 IST)
दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने उम्र का शतक लगाया। इन लोगों से जब उनकी लंबी उम्र का राज पूछा तो कई लोगों को इस बात से हैरानी हुए। ऐसे ही ऑस्ट्रेलिया के एक बुजुर्ग है जिन्होंने हा ही में उम्र के 111 और 124 दिन से अधिक दिन पूरे कर लिए हैं और हैरान करने वाली बात तो यह है कि वे अभी भी पूर्णत: स्वस्थ हैं। जब उनसे उनकी उम्र के साथ ही सेहत का राज पूछा तो लोग हैरान रह गए।
 
ऑट्रेलिया के इन बुजुर्ग शख्स का नाम है डेक्सटर क्रूगर (Dexter Kruger) जो एक रिटायर्ड पशुपालक हैं। पिछले सोमवार को ही उन्होंने उम्र के 111 साल और 124 दिन पूरे कर लिए हैं। कहते हैं कि वे प्रथम विश्व युद्ध के अनुभवी जैक लॉकेट से एक दिन बड़े थे, जिनकी साल 2002 में मृत्यु हो गई है। 
 
द ऑस्ट्रेलियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संस्थापक जॉन टेलर ने पुष्टि की कि क्रूगर अब तक के सबसे उम्रदराज जिंदा ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति बन गए हैं। हालांकि अब तक की सबसे अधिक उम्र वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिस्टीना कुक (Christina Cook) थीं, जिनकी 2002 में 114 वर्ष और 148 दिन की आयु में मृत्यु हो गई।
 
 
एक नर्सिंग होम मैनेजर मेलानी कैल्वर्ट ने कहा कि क्रूगर यहां के सबसे शार्प दिमाग वाले निवासियों में से एक हैं। 111 साल की उम्र में भी उनका दिमाग बेहतरीन है। कैल्वर्ट क्रूगर की आत्मकथा लिख रहे हैं। क्रूगर के 74 वर्षीय बेटे ग्रेग ने अपने लंबे जीवन के लिए अपने पिता की साधारण जीवनशैली को श्रेय दिया है। 
 
ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प से एक इंटरव्यू के दौरान क्रूगर ने बताया कि एक सप्ताह में चिकन फूड से जुड़ी एक चीज ने उनकी उम्र बढ़ाने में योगदान दिया है। क्रूगर ने कहा, 'चिकन ब्रेन के बारे में आपको मालूम होगा, चिकन का सिर, और उसके भीतर एक दिमाग होता है और वह छोटीसी चीज बेहद ही स्वादिष्ट होती है। वह सिर्फ एक छोटासा हिस्सा होता है, जिसे खाना होता है।'... जी हां, क्रूगर की उम्र का यही है राज।
 
- एजेंसी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख