Hanuman Chalisa

इन 6 में से 3 प्राणी जो कभी नहीं मरते, चाहे इन्हें काट दो

Webdunia
सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (19:04 IST)
यदि मनुष्य अजर-अमर बन जाए तो बहुत कुछ हो सकता है। विज्ञान अमरता प्राप्त करने के बारे में खोज कर रहा है, लेकिन इस संसार में ऐसे भी प्राणी हैं जो कि पहले से ही अमर हैं। आओ जानते हैं ऐसे ही 6 प्राणियों के बारे में जानकारी।
 
 
1.प्लैनरियन फ्लैटवर्म (Planarian Flatworm) यह प्राणी अजर अमर है आप इसके लगभग 200 टूकड़े कर सकते हैं। आश्चर्य की हर टूकड़े फिर से एक जीव बन जाएगा।  इससे भी आश्‍चर्य की बात तो तब होती है जबकि इसके दिमाग और नर्वस सिस्टम को भी कई टूकड़ों में काट दिया जाए और यह फिर से ये सब पैदा होने लगेंगे। कुछ दिनों में पहले की तरह एक विकसित दिमाग और नर्वस सिस्टम इसके अंदर होगा।
 
2.हीड्रा या हाइड्रा (Hydra) : इसे आप बहुत सिरों वाला सांप या जलव्याल समझ सकते हैं। इसकी कभी भी प्राकृतिक मृत्यु नहीं होती। हाइड्रा अपने शरीर को अनेक भाग में विभाजित करके प्रत्येक भाग से ग्रोथ करके नए हाइड्रा में विकसित हो जाता है। देखने में यह शायद आपको ऑक्टोपस जैसा लगे।
 
3. जेलिफ़िश (Jelly Fish) : जेलिफ़िश के बारे में तो सभी जानते ही होंगे। यह अपने ही सेल्स को बदल कर फिर से युवा अवस्था में पहुंच जाती है और यह चक्र चलता ही रहता है। 
 
4. टार्डीग्रेड (Tardigrade) : पानी में रहने वाला आठ पैरों वाला और 4 mm लंबा यह जीव 30 वर्षों तक बिना खाए पीए रह सकता है और इसमें अंतरिक्ष के व्योम में भी जिंदा करने की योग्यता है। यह किसी भी प्रकार के वातावरण में जिंदा रह सकता है।  टार्डीग्रेड माइनस 272 डीग्री में बिना किसी परेशानी के रह सकता है और यह लगभग 150 डीग्री की गर्मी भी आराम से सह लेता है। टार्डीग्रेड पृथ्वी पर पर्वतों से लेकर गहरे महासागरों तक और वर्षावनों से लेकर अंटार्कटिका तक लगभग हर जगह रहते हैं। मानवों की तुलन में यह सैंकड़ों अधिक गुना तक जिंदा रह सकते हैं। संभवत: उससे भी ज्यादा यदि इन्हें मारा न जाए तो। यह प्राणी धरती पर लगभग 60 करोड़ साल है। इस जंतु को धरती का प्राणी नहीं माना जाता है।
 
5.अलास्कन वुड फ्रॉग (Alaskan wood frog) : यह मेंढक भी अजर अमर है। अलास्का में जब तापमान - 20°c गिर जाता है तब इस मेढक का शरीर लगभग फ्रीज हो जाता है और यह सीतनिद्रा (hibernation) में सो जाता है। तब यह लगभग  80% तक बर्फ में जम जाता है। इस दौरान उसका सांस लेना भी बंद हो जाता है। दिल की धड़कन भी बंद हो जाती है। अगर डॉक्टरी भाषा में कहें तो यह मर चुका होता है, लेकिन जब वसंत की शुरुआत होती है और इसके ऊपर से बर्फ हटती है तो इसके दिल में अचानक से इलेक्ट्रिक चार्ज उत्पन्न होता है और उसका दिल फिर से धड़कने लगता है। मतलब यह कि यह फिर से जिंदा होकर अपने काम पर लग जाता है। इसे फ्रोजन फ्रॉग भी कहते हैं।
 
6.लंग फिश (Lung Fish) : इस मछली के बारे में कहा जाता है कि यह पांच साल तक बिना कुछ खाए पीए जिंदा रह सकती है। अफ्रीका में पाई जाने वाली यह मछली सूखा पड़ने पर खुद को जमीन में दफन कर लेती है। सूखे के मौसम के दौरान जब यह जमीन के अंदर होती है तो अपने शरीर के मेटाबोलिज्म को 60 गुना तक कम कर लेती है।
 
उपरोक्त में से प्रथम तीन जीव ऐसे हैं जो कि सच में ही अजर-अमर हैं। 
 
-अनिरुद्ध

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

इंदौर में किसान का अपहरण, वाट्सऐप पर मांगी फिरोती, 20 लाख लेकर छुडाने पहुंचा आधा गांव

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

अगला लेख