पत्नी को किया बालकनी से फेंकने का प्रयास, असफल होने पर ईंट से मारा

महिला आईसीयू में भर्ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (09:16 IST)
Indore Crime News:  इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है। इस घटना में बेरहम पति ने पत्नी  को बालकनी से फेंकने का प्रयास किया। लेकिन फेंकने में असफल होने पर उसने पत्नी के चेहरे पर ईंट ही ईंट की मार लगा दी। अब महिला की हालत गंभीर है और वह आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
प्राणघातक हमले का केस दर्ज : यह घटना सांवेर रोड स्थित ग्राम नरवल की है। पुलिस ने 30 वर्षीय पूजा परमार की शिकायत पर पति जितेंद्र परमार, पत्नी गायत्री, सास बसंती बाई और ननद पायल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है। उसकी मां, दूसरी पत्नी और बहन को भी आरोपी बनाया गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना का बुधवार को वीडियो बहुप्रसारित हुआ है। पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भी भिजवा दिया है।

ALSO READ: Maharashtra : हत्या की साजिश का आरोप लगाया तो मनोज जरांगे पर भड़के CM शिंदे, बोले हदें न करें पार
 
ईंट उठाई और मुंह पर कई वार किए : पूजा का आरोप है कि वह दवा लेकर सो रही थी। जितेंद्र व अन्य आरोपित घर आए और विवाद करने लगे। जितेंद्र ने पहले छुरे से हमला किया। इस दौरान उसकी सास, ननद और दूसरी पत्नी ने कहा कि तू पूजा को मार डाल। जितेंद्र ने बालकनी से फेंकने की कोशिश की। उसने ईंट उठाई और मुंह पर कई वार कर डाले। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसे ललकारा लेकिन वह नहीं माना। पूजा को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

RSS की पसंद का होगा मध्यप्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष, मोहन भागवत के भोपाल दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

कन्नड़ एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, 14kg से ज्‍यादा सोना जब्‍त, कर्नाटक DGP की सौतेली बेटी हैं

ट्रंप को झटका देने की तैयारी में भारत, चीन की उड़ जाएगी नींद, SU-57 फाइटर जेट के बाद रूस का एक और धमाकेदार ऑफर

PM मोदी बोले- भारत बनेगा 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था

जीआईएस भोपाल से ग्लोबल हुआ प्रदेश का स्टार्ट-अप इको सिस्टम : CM ड़ॉ. मोहन यादव

LIVE: सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन से लोगों में फैली दहशत

अगला लेख
More