biodatamaker
✕

सस्टेनेबल डेवलपमेंट वीक 2019 के छठे दिन डेली कॉलेज में क्लाइमेट चेंज पर हुई बातें

Webdunia
जिमी मगिलिगन मेमोरियल वीक के तहत 15 अप्रैल से जारी गतिविधियों में सस्टेनेबल डेवलपमेंट को लेकर एक सिंपोजियम डेली कॉलेज में रखी गई। इसका विषय सस्टेनेबल सॉल्यूशंस फॉर क्लाइमेट चेंज चैलेंजेस था, शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. जनक पलटा ने अपनी, अपने जीवनसाथी जिमी और बरली ग्रामीण संस्थान की अब तक की यात्रा को केंद्र में रखा।
 
उन्होंने बताया की हमारी भूलों के चलते प्रकृति पर पड़ रहे बुरे असर को हम तभी खत्म कर सकते हैं जब हम तय करें कि हमारे सभी काम सस्टेनेबल होंगे। उन्होंने अपने जमीनी अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि हमारे पास सौर ऊर्जा जैसा अक्षत भंडार है जो पूरी तरह प्राकृतिक भी है। इसका उपयोग यदि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए किया जा सके तो सार्थकता कई गुना होगी। 
उन्होंने अलीराजपुर से लेकर झाबुआ तक के सुदूर अंचलों में आदिवासियों के बीच ऐसे साधनों की उपयोगिता के अपने अनुभव साझा किए। जिमी मगिलिगन के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने समय से पहले और बिना ज्यादा पढ़ाई के भी ऐसे व्यावहारिक उपायों पर काम किया, जो आने वाले समय में जरुरत बन जाएंगे। इसके बाद इस विषय पर बोलने आए बड़ोदरा के दीपक गढ़िया ने न सिर्फ सोलर एनर्जी के तकनीकी पक्षों के बारे में समझाया बल्कि यह भी बताया कि इसे लेकर किस तरह नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं और कैसे वे सीधे हमारे समाज के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 
गढ़िया ने तिरुपति और शिर्डी में हजारों लोगों के लिए बने सोलर किचन से लेकर एक छोटे से गांव में अंतिम संस्कार के लिए बनवाए गए सोलर स्ट्रक्चर तक की जानकारी रोचक अंदाज में दी। लगभग 850 छात्र छात्राओं के बीच बोलते हुए दोनों ही वक्ताओं ने क्लाइमेट चेंज में अपनी आदतों में थोड़े बदलाव को महत्वपूर्ण बताया। डेली कॉलेज के प्रिंसिपल नीरज बेढ़ोतिया ने छात्रों से पूरे कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं को लेकर सवाल जवाब किए और इस बात पर बताया कि किस तरह यह संस्थान प्रकृति सहित सभी संसाधनों के उपयोग को लेकर सजग है। जंगल पानी और सामाजिक स्वास्थ्य को लेकर किए जा रहे डेली कॉलेज के प्रयासों की भूमिका रखते हुए उन्होंने सोलर एनर्जी को लेकर गहन उत्सुकता प्रकट की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख