biodatamaker

Indore में स्कूल वैन में लगी आग, BSF जवानों ने चालक और बच्चों की बचाई जान

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2023 (23:37 IST)
School van fire in indore : मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया, जब 6 बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन में लगी आग को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों की मदद से बुझा लिया गया, इस वाहन का चालक और सभी 6 बच्चे सुरक्षित हैं। वैन में संभवत: शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आदित्य मिश्रा ने बताया कि एयरोड्रम थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय की वैन में संभवत: शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
 
उन्होंने बताया कि यह हादसा बीएसएफ के केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्यूटी) के परिसर के सामने हुआ। डीसीपी ने बताया, बीएसएफ जवानों ने जलती वैन से इसके चालक और छह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग बुझानी शुरू की।
 
मिश्रा ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिलने पर अग्निशमन दस्ता भी मौके पर पहुंचा और आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। डीसीपी ने बताया, स्कूल वैन में लगी आग पर समय रहते काबू पाए जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। हम एहतियात के तौर पर शहर के सभी स्कूल वाहनों के रखरखाव की स्थिति जांचेंगे, ताकि आइंदा ऐसे अग्निकांड नहीं हो सकें। (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख