Hanuman Chalisa

बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 1000 क्विंटल आटे, 1000 क्विंटल शक्कर से बनेगी पितरेश्वर हनुमान धाम की 'महाप्रसादी'

Webdunia
सोमवार, 2 मार्च 2020 (19:14 IST)
इंदौर। श्री पितरेश्वर हनुमान धाम के 9 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कुम्भ 3 मार्च को नगर भोज के साथ संपन्न होगा। शिव पुराण, राम कथा और अतिरुद्र महायज्ञ की पूर्णाहृति के बाद भगवान को भोग लगाया जाएगा और फिर 4 बजे से नगर भोज की शुरुआत होगी। 1000 क्विंटल आटे, 1000 क्विंटल शक्कर से 'महाप्रसादी' बनेगी, जिसे 10 लाख लोग ग्रहण करेंगे। यह अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड होगा।
 
उक्त जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दी। हनुमानजी की तरफ से विजयवर्गीय ने शहरवासियों को प्रसादी का न्योता दिया है। उन्होंने बताया कि 10 स्थानों पर एक साथ होने वाले इस नगर भोज में 10 लाख लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। हर जगह महिलाओं, बुजुगों और बच्चों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 
विजयवर्गीय ने बताया कि नगर भोज का आयोजन बड़ा गणपति से लेकर श्री पितरेश्वर हनुमान धाम तक के 7 किमी लंबे मार्ग पर सड़क के एक तरफ होगा। इस दौरान 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि श्रद्धालुओं और राहगीरों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा आसपास के कुछ मैदान चिन्हित किए हैं, जहां प्रसादी का वितरण होगा। 
नगर भोज में प्रसाद के रूप में पूड़ी, रामभाजी की सब्जी, नुक्ती बनाई गई है। प्रसाद सामग्री गाय के देसी घी से बनाई जा रही हैं। भोजन बनाने में करीब 2000 डिब्बे शुद्ध थी, 90 टंकी तेल, 1000 क्विंटल आटा, 1000 क्विंटल शक्कर, 500 क्विंटल बेसन, 500 क्विटन आलू, 500 क्विंटल सब्जी, 500 किलो मसाले व अन्य खादय सामग्री लग रही है। 
 
भोजन परोसने का दायित्व इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए 25 हजार कार्यकर्ता संभालेंगे। माता अन्नपूर्णा की प्रतीक के रूप में 2000 हजार महिलाएं भी प्रसाद वितरित करेंगी।
 
उन्होंने बताया कि शनिवार को अन्नपूर्णा पूजन के बाद रविवार को सभी स्थानों पर भोजनशाला में भट्टी स्थापित कर प्रसाद सामग्री बनाने का काम शुरू हो गया था। 
 
भोजन बनाने के लिए इंदौर के अलावा रतलाम, दाहोद, कोटा, जयपुर, बांसवाड़ा और जयपुर से भी हलवाई आए है। हंसदास मठ, नृसिंह वाटिका, व्यास बगीची, एचपी गोदाम के पास सामुदायिक परिसर, मेहंदी परिसर, पंचशील नगर, बिजासन मंदिर, गोम्मटगिरी, गांधी नगर और श्री पितरेश्वर हनुमान धाम की 10 भोजनशालाओं में प्रसाद बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख