dharma sangrah
✕

इंदौर में बस ने राहगीरों को कुचला, हादसे में एक की मौत, गुस्साई भीड़ ने किया पथराव

Webdunia
रविवार, 27 सितम्बर 2026 (18:17 IST)
इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में आज एक बस ने अनियंत्रित होकर 4 राहगीरों को कुचल दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 से 3 लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ और पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।
 
इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में आज एक बस ने अनियंत्रित होकर 4 राहगीरों को कुचल दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 से 3 लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ और पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस बस जब्त कर थाने ले गई।

मृतक और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। खबरों के अनुसार, बस के अचानक ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। 

Related News

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

अमेरिका में बड़ा बैंकिंग संकट! जेपी मॉर्गन से लेकर बैंक ऑफ अमेरिका तक ठप, अचानक सेवाएं रुकने से ग्राहकों में हड़कंप

अगला लेख