Publish Date: Sun, 01 Mar 2020 (15:25 IST)
Updated Date: Sun, 01 Mar 2020 (15:30 IST)
इंदौर। देशभर में शहर की पहचान बन चुकी रंगारंग गेर इस साल भी 14 मार्च (रंगपंचमी) को निकलेगी। हजारों किलो गुलाल और रंगबिरंगे पानी से लाखों लोग होली खेलेंगे। यूनेस्को की टीम भी राजबाड़ा पर गेर का आनंद लेगी।
इस बार भी टोरी कॉर्नर रंगपंचमी महोत्सव समिति, रसिया कॉर्नर, संगम कॉर्नर चल समारोह, मॉरल क्लब के अलावा हिंद रक्षक संगठन और माधव फाग यात्रा निकालेगी। इस परंपरागत गेर को लेकर शनिवार को पुलिस ने नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।
बैठक में होली, रंगपंचमी समेत आने वाले अन्य त्योहारों पर नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की क्या भूमिका होगी, इस पर चर्चा की गई। इस बार यूनेस्को की टीम इसे देखने आ रही है। टीम यहां यह देखेगी कि रंग और संस्कृति का यह त्योहार कितना स्पेशल है।
रंगपंचमी पर शहर में सुरक्षा के इंतजाम बेहद सख्त रहते हैं। पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी गेर के बाद सफाई को लेकर इंतजाम किए गए हैं।
webdunia
Publish Date: Sun, 01 Mar 2020 (15:25 IST)
Updated Date: Sun, 01 Mar 2020 (15:30 IST)