Hanuman Chalisa

नई सुविधा, इंदौर हवाई अड्डे पर अब e-visa भी स्वीकारा जाएगा

Webdunia
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (17:06 IST)
Now e-visa will also be accepted at Indore airport : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब कागजी वीजा के साथ-साथ ई-वीजा (e-visa) भी स्वीकार किया जाएगा। सरकार ने मध्यभारत के इस व्यस्त हवाई अड्डे पर ई-वीजा (e-visa) स्वीकार किए जाने की यात्रियों की 4 साल पुरानी मांग मंजूर कर लिया है।
 
इंदौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने शुक्रवार को कहा कि मुझे यह सूचित करते हुए प्रसन्नता है कि देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ई-वीजा (e-visa) स्वीकार किए जाने को मंजूरी मिल गई है। पहले स्थानीय हवाई अड्डे पर ई-वीजा (e-visa) को स्वीकार किए जाने की व्यवस्था नहीं होने से विदेश से आने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी।
 
लालवानी ने यह भी बताया कि यहां हवाई अड्डे पर प्रवेश के समय यात्रियों को आने वाले दिनों में 'डिजी यात्रा' की सुविधा मिलेगी जिससे उन्हें विमान में सवार होने में कम वक्त लगेगा। 'डिजी यात्रा' सुविधा चेहरा पहचानने की तकनीक (एफआरटी) के जरिए हवाई अड्डों के अलग-अलग जांच बिंदुओं पर यात्रियों की संपर्करहित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करती है।
 
इंदौर से पहली सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान 15 जुलाई 2019 को दुबई के लिए शुरू हुई थी। तब से यात्रियों द्वारा मांग की जा रही थी कि इंदौर के हवाई अड्डे पर कागजी वीजा के साथ ही ई-वीजा (e-visa) को भी स्वीकार किया जाए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

नवीनतम

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

RSS प्रमुख मोहन भागवत का गुजरात दौरा, 2 दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अगला लेख