इंदौर को 'सिंगल यूज प्लास्टिक' से मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने 'पोहा' पार्टी का किया आयोजन

Webdunia
रविवार, 21 मई 2023 (18:23 IST)
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नगर निगम ने रविवार को 'सिंगल यूज प्लास्टिक' (एकल इस्तेमाल वाली प्लास्टिक) का विदाई समारोह आयोजित कर लोगों को उससे होने वाले नुकसान से अवगत कराया और उन्हें 'पोहा' पार्टी भी दी।

इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ट्वीट किया, नवाचारों के शहर इंदौर में आज एक और अनूठा नवाचार किया गया। ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ का विदाई समारोह आयोजित कर इंदौरवासियों को उससे होने वाले नुकसानों से अवगत कराया गया। साथ ही शहरवासियों ने ‘सबसे बड़ी पोहा पार्टी’ में पोहे का लुत्फ भी उठाया।

यह आयोजन इंदौर नगर निगम द्वारा यहां दशहरा मैदान में किया गया। दशहरा मैदान में बातचीत करते हुए भार्गव ने विश्वास जताया कि इंदौर लगातार सातवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनेगा।

उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम ने ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ के खिलाफ कई अभियान चलाए हैं, लेकिन यह देखा गया है कि उक्त वस्तु अभी भी बड़े पैमाने पर उपयोग में है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया गया।

भार्गव ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के नुकसानों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, कई गणमान्य नागरिकगण, सम्मानित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

हिमंता बिसवा सरमा ने बताया, हिंदुओं के लिए क्यों खास हैं बलूचिस्तान, क्या है हिंगलाज माता मंदिर से कनेक्शन?

दोस्तों ने ली छात्र की जान, बाइक से बांट रहा था शादी की पत्रिका

पीएम मोदी दिखा सकते हैं इंदौर मेट्रो को हरी झंडी, 20 से लेकर 80 रुपए तक होगा किराया, जानें कहां चलेगी सबसे पहले

अगला लेख