Publish Date: Mon, 25 Sep 2023 (17:36 IST)
Updated Date: Mon, 25 Sep 2023 (17:39 IST)
इंदौर। शहर में दिल को डराने वाली घटना सामने आई है। चलती बाइक पर सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। युवक सांप को हाथ में दबाकर ले जा रहा था। सांप के काटने के बाद वह नीचे गिरा तो दोबारा उठा ही नहीं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला महू के तेलीखेड़ा गांव बताया जा रहा है। मरने वाले युवक मनीष बताया गया है।
मीडिया खबरों के मुताबिक वह गोशाला घाट के पास से सांप को पकड़कर ला रहा था। इस दौरान उसका दोस्त भी साथ में था। सीसीटीवी दिखाई दे रहा है कि युवक ने अपने हाथ में सांप को पकड़ा हुआ है।
वह दोस्त के साथ बाइक पर पीछे बैठकर जाता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। दोस्त ने बाइक किनारे लगाई। युवक थोड़ी देर खड़ा रहा फिर नीचे गिर गया। (Photo courtesy: Twitter)