Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कुत्ते की वजह से गई तेंदुए की याददाश्त, आंखों में पार्शियल ब्लाइंडनेस

Advertiesment
leopard
Indore news in Hindi : बीमार तेंदुए को इलाज के लिए गुरुवार को देवास जिले से इंदौर चिड़ियाघर लाया गया। इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि इस तेंदुए को शिकार के दौरान कुत्ते ने काट लिया होगा इससे उसकी याददाश्त चली गई।
कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के इंचार्ज डॉक्टर उत्तम यादव ने बताया कि हमारे पास ये कल सुबह 10 बजे ला गया और हमने 11 बजे इसका ट्रीटमेंट शुरू किया। प्राइमरी सिम्टम्स जो नोटिस में आया है वह न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं, ये या रेबीज का डंप फॉर्म या कैनन डिस्टेंपर वायरस भी हो सकता है।
 
डॉक्टर यादव ने बताया कि बुधवार को वायरल वीडियो में देखा गया कि यह तेंदुआ ना गुरुराया और ना किसी पर अटैक किया, गांव वाले इस तेंदुए को गाय के बछड़े की तरह ट्रीट कर रहे थे। इस तरह के केस न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर में आते हैं जिसमें जानवर अपनी पहचान भूल जाता है। रैबीज संक्रमित कुत्ते को खाने या शिकार करने के दौरान कुत्ते के काटने से यह स्थिति बनी।  
 
उन्होंने कहा कि इसकी आंखों में पार्शियल ब्लाइंडनेस भी नजर आ रही है। हमने इसके तापमान को मैनेज किया। लेकिन हालात उसकी क्रिटिकल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

G20 summit : अतिथियों के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार