Hanuman Chalisa

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नए अवतार में...

Webdunia
मंगलवार, 6 मार्च 2018 (00:54 IST)
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को नए अवतार में नजर आए। मल्हारगंज के टोरी कॉर्नर पर परंपरागत बजरबट्‍टू कवि सम्मेलन के दौरान विजयवर्गीय का यह नया 'रॉक स्टार' वाला अवतार देखा तो सभी हैरत में पड़ गए।
 
 
इंदौर में रंगपंचमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर मल्हारगंज में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले बजरबट्‍टू कवि सम्मेलन का पूरे शहर को बेसब्री से इंतजार रहता है। सोमवार को यहां आयोजकों ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को 'रॉक स्टार' बना डाला।
नकली बाल, दाढ़ी और रॉक स्टार की वेषभूषा के बाद जब उनके हाथों में गिटार थमाया तो कई लोग उन्हें नए अवतार में पहचान ही नहीं पाए। पिछले साल कैलाश विजयवर्गीय को टीम इंडिया की ड्रेस पहनाकर सचिन तेंदुलकर बनाया गया था। 
 
मल्हारगंज के टोरी कॉर्नर पर बजरबट्‍टू कवि सम्मेलन के मौके पर हजारों लोग एकत्र थे और उन्होंने हंसी की फूलझड़ियों का ठहाके लेकर आनंद लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

नवीनतम

सीएम योगी का सपा और कांग्रेस से सवाल, क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?

SBI फंड्स का 11,693 करोड़ का IPO 14 जुलाई से खुलेगा, जानिए प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

शरद पवार की शिंदे के कक्ष में बैठक से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, संजय राउत ने उठाए सवाल

सूरत में बाढ़ के बाद एक्शन मोड, हर्ष संघवी की देर रात हाईलेवल बैठक, 800 से अधिक परिवारों को तत्काल कैशडोल का भुगतान

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

अगला लेख