पद्मश्री श्री अभय छजलानी को इंदौर प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

Webdunia
गुरुवार, 23 मार्च 2023 (15:53 IST)
इंदौर। इंदौर के गौरव, हिन्दी पत्रकारिता के अग्रपुरुष, मध्यभारत में चौथे स्तंभ के रूप में नए आयाम स्थापित करने वाले, हिन्दी पत्रकारिता की नर्सरी माने जाने वाले अखबार 'नईदुनिया' को वटवृक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले योद्धा वरिष्ठ पत्रकार और इंदौर प्रेस क्लब संस्थापकों में एक पद्मश्री अभय छजलानीजी आज हमारे बीच नहीं रहे।
 
उन्होंने इंदौर की पत्रकारिता को देश के मानचित्र पर एक अलग पहचान दिलवाई। शहर से जुड़े मुद्दों को लेकर वे हमेशा मुखर रहते थे। इंदौर आज जिस स्वरूप में है, उसमें अभयजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सामाजिक सरोकार के लिए काम करने वाली संस्थाओं की वे खुलकर मदद करते थे। इंदौर में नर्मदा का जल लाने, आईआईटी, आईआईएम और आरआर केट जैसी संस्थाएं दिलवाने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की। उनके नेतृत्व में इंदौर में खेल गतिविधियों का भी बहुत विस्तार हुआ और खासकर टेबल टेनिस को देश के नक्शे पर स्थान मिला।
 
यह बात आज इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित शोकसभा में प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि 'नईदुनिया' पत्रकारिता की नर्सरी रहा है। यहां से निकले कई पत्रकार देश के बड़े मीडिया संस्थानों में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पद्मश्री छजलानीजी को उपस्थित मीडिया के साथियों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
इस मौके पर इंदौर प्रेस क्लब के महासचिव हेमन्त शर्मा, सचिव अभिषेक मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य राहुल वावीकर, अभय तिवारी, शैलेष पाठक, मुकेश तिवारी, महेश मिश्रा, राजेन्द्र कोपरगांवकर, समाजसेवी संपत धूत, पंकज शर्मा, अभिषेक दुबे, लक्ष्मीकांत पंडित, अतीक पटेल, प्रवीण सावंत, संजय सेंगर, अजय साल्वी, श्याम कामले, लोकेश कश्यप, सौरभ पवार, रवि वर्मा, दीपक जैन, प्रफुल्ल इंगले, बंटी राठौर, धर्मेन्द्र खटके, मार्टिन पिंटो, प्रकाश तिवारी, अंकित शाह सहित बड़ी संख्या में मीडिया के साथी मौजूद थे।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

भारत में निर्मित जेनेरिक दवाओं से दुष्प्रभाव की घटनाएं ज्यादा

इंदौर में आसाराम की हर गतिविधि पर नजर रख रही पुलिस की सीक्रेट टीम

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

अगला लेख
More