suvichar
✕

घरेलू हिंसा में भी नंबर वन बन रहा इंदौर, हजारों महिलाएं हो रहीं वायलेंस का शिकार, ये रिपोर्ट बता रही इंदौर का सच

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 4 अप्रैल 2026 (12:50 IST)
महिला बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर (सखी) ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं। ये रिपोर्ट बताती है कि इंदौर में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढा है। रिपोर्ट कहती है कि पिछले 1 साल में हजारों महिलाएं अपनों के ही अत्‍याचार का शिकार होकर मदद मांगने के लिए थानों में पहुंची।

क्‍या महिला हिंसा की हकीकत? इंदौर में 5 हजार से ज्‍यादा घरेलू हिंसा के केस : इंदौर में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच कुल 5266 महिलाएं मदद के लिए वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं। हैरान करने वाली बात है कि इनमें से 5078 मामले घरेलू हिंसा के हैं। यानी शहर में हर 10 में से 9 महिलाएं घर की चारदीवारी के भीतर शारीरिक, मानसिक या आर्थिक प्रताड़ना का शिकार हो रही हैं।

हर महीने  550 केस : रिपोर्ट से सामने आया कि कई महीनों में पीड़ित महिलाओं की संख्या 450 से 550 के बीच रही है। हालांकि कुछ मामलों में प्रशासन और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिवार समझौते के लिए तैयार हो रहे हैं। कई बार तो समझौते के बाद भी हिंसा नहीं रूकती है। ऐसे में कुछ मामले कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में भी आ रहे हैं।

नवंबर में सबसे ज्‍यादा केस : बता दें कि इंदौर में नवंबर 2025 में सबसे ज्‍यादा 522 मामले दर्ज किए गए, जो पारिवारिक असंतुलन और मानसिक तनाव के बढ़ते स्तर को दर्शाते हैं। इसके अलावा दिसंबर में 457 और जनवरी 2026 में 465 मामले सामने आए। विभाग के लोगों का कहना है कि यह तो वही मामले हैं जो दर्ज हो पाए हैं। ऐसे कई मामले हैं जो बदनामी के चलते सामने नहीं आ पाते हैं।

कौन हो रहा सबसे ज्‍यादा शिकार : वन स्टॉप सेंटर की इस रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा का शिकार होने वाली महिलाओं में सबसे ज्‍यादा शिक्षित और नौकरीपेशा महिलाएं हैं। इनमें नव-विवाहिताओं से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक अपने प्रति हिंसा के मामले लेकर आ रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

अगला लेख