suvichar

इंदौर के डांसिंग कॉप रंजीत सिंह की बिगड़ी तबीयत, महिला ने लगाए थे फ्लाइट- होटल ऑफर के आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 (18:56 IST)
अपने खास अंदाज में इंदौर का ट्रैफिक संभालने वाले डांसिंग कॉप रंजीत सिंह (Dancing Cop Ranjit Singh) की अचानक तबियत बिगड़ गई है। सीने में दर्द और घबराहट के बाद उन्हें इंदौर के शेल्बी हॉस्पिटल (Shelby Hospital) में एडमिट करवाया गया है। बता दें कि डांसिंग कॉप रणजीत सिंह को हाल ही में लाइन अटैच (Line Attach) कर दिया गया है। पिछले दो दिनों से उन्‍हें लेकर विवाद चल रहा है।
ALSO READ: इंदौर आ जाओ, फ्लाइट, होटल बुक कर देता हूं, महिला को ऑफर देने वाला इंदौर का डांसिंग कॉप रंजीत लाइन अटैच
राधिका नाम की एक महिला ने उन पर इंदौर बुलाने के लिए फ्लाइट बुक करने और होटल में रूम बुक करने का ऑफर देने का आरोप लगाया था। इसके बाद इंस्‍टाग्राम पर दोनों के बीच वीडियो वॉर चल रहा था। इस बीच शुक्रवार को रंजीत की तबीयत खराब हो गई, उन्‍हें अस्‍पताल भेजा गया है।

क्‍या है पूरा मामला : एक महिला ने वीडियो बनाकर उन पर दोस्ती करने के लिए मैसेज करने का आरोप लगाया था। इसके बाद रणजीत सिंह ने भी वीडियो बनाकर सफाई दी थी। इसके बाद अधिकारियों ने रणजीत को लाइन अटैच कर दिया। रणजीत के खिलाफ एडिशनल डीसीपी के राजेश दंडोतिया ने विभागीय जांच शुरू की है।

क्‍या हैं राधिका सिंह के आरोप : दरअसल, राधिका सिंह नामक एक इंस्टाग्राम यूजर ने एक वीडियो जारी कर उन पर दोस्ती के लिए दबाव बनाने और अनुचित प्रस्ताव देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, रंजीत सिंह ने भी इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे प्रसिद्धि पाने का एक हथकंडा बताया है। रंजीत ने कहा है कि युवती ने लोकप्रियता पाने के लिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस विभाग ने भी कांस्टेबल रंजीत सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि रंजीत इंदौर में डांसिंग कॉप के नाम से मशहूर हैं। वे कई आयोजनों में शिरकत कर चुके हैं, पॉडकास्‍ट और इंटरव्‍यू कर चुके हैं।

दरअसल, राधिका सिंह नाम की एक युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया है कि इंदौर के प्रसिद्ध ट्रैफिक सिपाही रंजीत सिंह ने उन्हें दोस्ती करने के लिए संदेश भेजे। युवती के अनुसार, रंजीत ने उन्हें इंदौर आने का न्योता दिया और यहां तक कि फ्लाइट का टिकट कराने और शहर में ठहरने की व्यवस्था करने की भी पेशकश की। राधिका ने कहा कि उन्हें रंजीत का यह व्यवहार अनुचित लगा और उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

आरोपों पर क्‍या कहा रंजीत ने : महिला का वीडियो आने के बाद ट्रैफिक हवलदार रंजीत सिंह ने भी एक वीडियो जारी किया है। अपने उपर लगे आरोपों पर रंजीत सिंह ने सफाई पेश की है। उनका कहना है कि युवती मशहूर होने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। इसके साथ ही रंजीत ने दावा करते हुए कहा कि वास्तव में युवती ने ही उनके साथ वीडियो बनाने की इच्छा जाहिर की थी और इसके लिए इंदौर आने की बात कही थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवती ने अपनी तरफ से चैट के कुछ हिस्से डिलीट कर दिए हैं ताकि पूरी सच्चाई सामने न आ सके। रंजीत ने इसे अपने खिलाफ एक साजिश करार दिया है।
Edited By: Navin Rangiyal 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारी हंगामे की वजह से लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्वोत्तर में भूस्खलन का खतरा, उत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर, जागेश्वर से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

अगला लेख