Publish Date: Wed, 15 Aug 2018 (12:20 IST)
Updated Date: Wed, 15 Aug 2018 (12:25 IST)
इंदौर। बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित वेबदुनिया-डायस्पार्क परिसर में 72वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी ने ध्वाजारोहण किया। इस अवसर वेबदुनिया और डायस्पार्क के संस्थापक एवं सीईओ विनय छजलानी सहित दोनों ही संस्थाओं के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित थे।
ध्वजारोहण के पश्चात कुछ कर्मचारियों ने राष्ट्रभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।