shiv chalisa

पहली कक्षा के बच्चों ने जनक दीदी के साथ हेल्दी फूड का सही मतलब सीखा

Webdunia
इंदौरी जायका सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रचलित है। लेकिन इस फास्ट फूड की जनरेशन में हेल्दी खाने के महत्व को समझना ज़रूरी है। खासकर हेल्दी फूड का महत्व छोटे बच्चों को बताना ज़रूरी है ताकि वे छोटी उम्र से ही स्वच्छ खाने की महत्वता को समझ सकें।
 
ऐसे ही इंदौर शहर के चोईथराम इंटरनेशनल स्कूल के प्रथम ग्रेड के बच्चे जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की डायरेक्टर और पद्मश्री डॉ जनक पलटा मगिलिगन से हेल्थी फूड; हेलथी लाइफ प्रैक्टिकल सीखने आए। 
 
बस में बैठ, सारे बच्चे शहर के ट्रैफिक में से निकल कर सनावादिया पहुंचे। सेंटर पहुंचते ही उन्होंने हरे-भरे लहलहाते, स्वच्छ खेत से टेकरी पर चलते विंड मिल को देखते-देखते उपर पहुंचे। डॉ जनक पलटा मगिलिगन ने अपना परिचय दिया और बच्चों का स्वागत कर उन्हें अपने पूरे फार्म, सोलर किचन, फूड देने वाले सभी प्रकार के पेड़, पौधे दिखाए। 
इसके बाद बच्चों को हेल्दी फूड का महत्व समझाया। उन्हें बताया कि हेल्दी फूड, सब्जियां और फल बिना केमिकल के, देसी बीजों से उगाए जाते हैं और ये प्लास्टिक में पैक नहीं होते हैं। हेलथी फूड से हेलथी लाइफ यानी ऐसा भोजन जिससे हमारा शरीर, मन और आत्मा स्वस्थ रहते हैं। 
 
साथ ही बच्चों को बताया कि कभी भी खाना वेस्ट नहीं करना, प्लास्टिक की बोतल में पानी, कोल्ड ड्रिंक नहीं पीना चाहिए। डॉ जनक पलटा ने अपना स्टील का ग्लास, बोतल और कपड़े का रुमाल भी दिखाया। साथ ही उन्होंने अपने घर में जैविक और सोलर कुकर पर पकाया भोजन भी दिखाया। इस भोजन में नेचुरल पीनट बटर, नींबू का शरबत, शहतूत का जैम शामिल था जो बच्चों ने बहुत चाव से खाया।
 
इसके बाद टेबल पर रखे मूली, सरसों पालक की भाजी, तुलसी, मीठी नीम, सहजन की फलियां, गिलकी, हल्दी, मसाले, फल-फूल और कई औषधीय पौधे भी बच्चे को बताए जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे थे। सोलर ड्राई हल्दी की छोटी गोली देखी तो बच्चों ने उसे चॉकलेट समझा। ये सभी फूड आइटम बच्चों को बेहद रोचक लगे।

इंटरनेशनल स्टेंडर्ड पढ़ने वाले, पढ़ाने वाले, माता-पिता को भारतीय/देसी फूड या लाइफस्टाइल सिखाने में रुचि नहीं है या उन्हें जरूरत नहीं लगती। पाठ्यक्रमो में लोकल सब्जियों और फल के नाम नहीं है। लेकिन भारतीय शिक्षा नीति में स्कूल और कालेज में बच्चों को प्रैक्टिकल के लिए तमाम जगह भेजा जाता है। इस प्रैक्टिकल की मदद से बच्चों को भारत की देसी लाइफस्टाइल के बारे में जानने को मिला। 
ALSO READ: इंदौर में 2 कोरोना संक्रमित मिले, मालदीव से लौटे थे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

एपस्टीन फाइल्स में सबसे बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के राजा के भाई एंड्रयू माउंटबेटन पुलिस गिरफ्त में, दुनियाभर में हड़कंप

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

उज्‍जैन महाकालेश्वर के भक्तों के लिए खास खबर, अब ऑनलाइन होगी संध्या और शयन आरती की बुकिंग

अगला लेख