suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में डिलीवरी बॉय ने जहर खाकर दी जान, क्रेडिट कार्ड का कर्ज नहीं चुका पाया था, आजाद नगर में भी फांसी लगाई

Advertiesment
Delivery boy in Indore committed suicide by consuming poison
इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय ने कथित तौर पर क्रेडिट कार्ड का कर्ज नहीं चुका पाने के तनाव में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, आजाद नगर क्षेत्र में भी एक 21 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों मामलों की पुलिस जांच कर रही है।

चंदन नगर थाना पुलिस के अनुसार व्यास नगर निवासी लखन (25) पुत्र राजू कोटे ने बुधवार को अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पत्नी ने बड़े भाई करण को सूचना दी, जिसके बाद परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान गुरुवार तड़के करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि लखन पार्सल डिलीवरी के साथ-साथ रेपिडो चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। पिछले कुछ समय से कामकाज ठीक नहीं चल रहा था। आर्थिक तंगी के चलते उसने क्रेडिट कार्ड से कर्ज लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इसी वजह से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।

साल भर पहले हुई थी शादी : लखन की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। परिवार में माता-पिता, पत्नी और एक बड़ा भाई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने कितना कर्ज लिया था, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।

आजाद नगर में लगाई फांसी : वहीं, आजाद नगर थाना क्षेत्र के इदरीश नगर निवासी अनोज एड्रयू (21) ने बुधवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कुछ परिचित एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि शव अस्पताल पहुंचाने वालों से अभी संपर्क नहीं हो सका है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन बहार, Sensex 579 अंक उछला, Nifty भी 24000 के पार